फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : vande bharat Inaugural Special virtual flag off from ranchi to patna by pm narendra modi

Vande Bharat : उद्घाटन स्पेशल के रूप में वंदे भारत रांची से पटना के लिए रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 27 Jun 2023 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

PM MODI : भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन
Bihar News : vande bharat Inaugural Special virtual flag off from ranchi to patna by pm narendra modi
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से पटना तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके लिए पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। 

विज्ञापन


उद्घाटन स्पेशल ट्रेन यहां-यहां रुकेगी
रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा
रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया गया और 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22349/22350) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी जिस वजह से 385 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे सवा छः घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, आरक्षण के लिए कितनी सीटें होगी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बगैर तत्काल के आरक्षण के लिए उपलब्ध सीटें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगी। जन शताब्दी में जहां चेयर कार की 93 सीटें रहती हैं। वहीं वंदे भारत के इसी क्लास की 423 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा 40 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास में मिलेंगी।


टिकट को लेकर क्या मारामारी शुरू
किराया ज्यादा और समय में अधिक अंतर नहीं होने के बावजूद 28 जून को पटना से रांची के लिए वंदे भारत के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में टिकट वेटिंग हो गया है। 29 जून के लिए एक्जीक्यूटिव क्लास में मंगलवार सुबह 13 सीटें बची थीं, जबकि चेयर कार में 274 सीटें उपलब्ध थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed