Durga Puja 2024 : नवरात्रि में आकर्षण का केंद्र बना वंदे भारत एक्सप्रेस, शहर में बना चर्चा का विषय
Bihar News : नवरात्रि में लोग माता के दर्शन कर रहे हैं। इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भक्तो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में नवरात्रि की धूम है और लोग माता के दर्शन को लेकर खासे उत्साह में हैं। शहर के चंदवारा सोडा गोदाम चौक पर बनी ट्रेन वाली पंडाल की खूब चर्चा हो रही है।इस पंडाल में चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस इस बार भक्तो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। यही नहीं बल्कि हिन्दू तो हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं का भी उत्साह ट्रेन में चढ़ने और माता के दर्शन का केंद्र बना हुआ है। सभी लोग वन्दे भारत ट्रेन पर चढ़ के माता का दर्शन करने आर्टिफिशियल गुफाओं से होकर जा रहे हैं। इस दौरान स्टेशन भी बनाये गये हैं। स्टेशन पर टिकट घर बनाया गया है। लोग टिकट लेकर लंबी-लंबी कतार लगा कर ट्रेन पर सफर कर रहे है, जहां पूजा के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन का भी साधन बना हुआ है। साथ ही शहर के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बना है। इस अनोखी पहल को सभी समाज के लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
कुछ नया करने की थी सोच
इस संबंध में पूजा समिति के सदस्य रामबाबू का कहना है कि इस बार हमलोगों ने सोचा था कि पूजा में कोई नया चीज बनाया जाए, जिसके बाद उन्होंने वंदे भारत ट्रेन बना कर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। यह आपसी प्रेम-सद्भाव के रूप में सामने आ रही है और लोग एक दूसरे के साथ टिकट कटा कर साथ में माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं घूमने आए सनोज मिश्रा ने बताया कि इस बार का यह प्रयोग लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया लग रहा है, खास कर बच्चे ट्रेन पर चढ़ने की जिद करते हैं और जिस वजह से उन्हें घुमाने के लिए भी ला रहे हैं। फिलहाल यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।