{"_id":"677422dbc6f79974040842dd","slug":"bihar-news-urdu-will-be-taught-in-private-schools-kishanganj-bihar-deo-nasir-hussain-nitish-kumar-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : किशनगंज के निजी विद्यालयों में होगी उर्दू की पढ़ाई, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : किशनगंज के निजी विद्यालयों में होगी उर्दू की पढ़ाई, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
Tue, 31 Dec 2024 10:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:29 PM IST
सार
Bihar : बिहार के एक जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है किम अब निजी विद्यालयों में भी उर्दू की पढ़ाई की जाय। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक पत्र जारी किया है जिसमें यह कहा गया है कि सभी निजी विद्यालयों को उर्दू की पढ़वाई जाय। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने यह आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई एक बैठक का हवाला देते हुए जिले के सभी सीबीएससी बोर्ड वाले प्राइवेट स्कूलों से उर्दू पढ़ाने का अनुरोध किया है। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जानिए क्या लिखा पत्र में
जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन के द्वारा जारी किये गये पत्र में लिखा है कि, "किशनगंज जिले के सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों से अनुरोध है कि वे इच्छुक छात्रों के लिए उर्दू की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें और संबंधित अनुपालन रिपोर्ट बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, किशनगंज को उपलब्ध कराएं।"
विज्ञापन