फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : UP CM Yogi Adityanath commented on lalu yadav family lok sabha election 2024 ticket

Lok Sabha Election : योगी आदित्यनाथ ने बिहार में की विजय संकल्प रैली, बोले- लालू परिवार के लिए कम पड़ गई...

Mon, 15 Apr 2024 05:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- विपक्ष ने केवल समस्याएं ही दी हैं। कांग्रेस, राजद ने भ्रष्टाचार दिया। गरीबों के हक पर डाका डाला। समस्याएं दी। वहीं मोदी ने समाधान दिया। सभी समस्याओं का समाधान दिया। समस्याओं का समाधान मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
Bihar News : UP CM Yogi Adityanath commented on lalu yadav family lok sabha election 2024 ticket
औरंगाबाद में योगी की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से दो कदम आगे बढ़कर परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है। औरंगाबाद के रतनुआ में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में योगी ने लालू, मुलायम और कांग्रेस के परिवारवाद को लपेटे में लिया। परिवारवादियों से सावधान किया। योगी आदित्यनाथ ने रतनुआ में ही 2 मार्च को हुई पीएम मोदी की हुई सभा में मोदी के मगही में अभिवादन के शब्दों को दोहराते हुए भाषण के आरंभ में कहा कि रउवा सब प्रणाम करइत ही। इसके बाद उन्होंने उन्होंने शब्दों को धार दी।

विज्ञापन


लालू जी परिवार बढ़ाइए, मोदी जी घर देंगे
केंद्र की कल्याणकारी  योजनाओं के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धि का आंकड़ा बताते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि लालूजी से कह रहे हैं कि संख्या बढ़ाइएं, घर की चिंता मत कीजिएं, मोदी जी घर फ्री में दे देंगे। बिहार में रहे राजद के शासन काल की चर्चा करते हुए उनके शासन में अन्न का संकट हो गया था। गुंडा राज था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में अपराधियों का राम नाम सत्य
यही हाल यूपी का भी था। हमने यूपी की सत्ता में आते ही गुंडो-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अब यूपी में जय श्रीराम के साथ-साथ राम नाम सत्य हो रहा है। अब हाल यह है कि यूपी में गुंडे तख्ती लगाकर चलते है कि जान बख्श दो। हमने एक तरफ राम का मंदिर बनाया। दूसरी तरफ गुंडों का राम नाम सत्य किया। यूपी में कानून नही मानने वालों का राम नाम सत्य हो रहा है। हमारे यहां सात साल से कोई दंगा नही हुआ है। कर्फ्यू नही लगा है। कहा कि पहले कांग्रेस और राजद वाले राम मंदिर पर सवाल उठाते थे। अब कहते हैं कि राम सबके हैं। इसलिए इनका भरोसा मत करना। कहा कि पहले काशी में 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब 5 लाख लोग आते हैं और कोई समस्या नहीं है। यह सब मोदी जी के कारण संभव हो पाया है। फिर लालू पर हमला करते हुए कहा कि राजद से कोई उम्मीद मत कीजिए। यह  सिर्फ परिवार की पार्टी है। लालू को परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता, वें अपने परिवार के लोगों को ही टिकट देते हैं। इस बार तो उनके परिवार के लिए ही टिकट कम गया।

विपक्ष ने केवल दी समस्याएं, मोदी ने दिया समाधान
योगी ने कहा कि विपक्ष ने केवल समस्याएं ही दीं है। कांग्रेस, राजद ने भ्रष्टाचार दिया। गरीबों के हक पर डाका डाला। समस्याएं दी। वहीं मोदी ने समाधान दिया। सभी समस्याओं का समाधान दिया। समस्याओं का समाधान मोदी की गारंटी है। इसलिए समस्या को पालने की जरूरत नही है बल्कि समाधान करने वाले को साथ देने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनवा पाती। न ही लोगों को मुफ्त राशन दे पाती लेकिन यह सब मोदी ने किया। राम मंदिर बनवाया। गरीबों को अनाज दिया। घर बनवाया। हेल्थ कार्ड बनवाया। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया।                


अखिलेश पर भी साधा निशाना
उन्होंने यूपी के सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि लालू के एक परिवार वाले यूपी में भी हैं। हमने उन्हें बिल्कुल शांत कर दिया है। जनता ने भी उन्हें जवाब दे दिया है। अब बिहार की जनता को जवाब देना है। इसीलिए बिहार आया हूं। हम पहले सीताराम कहते हैं। इसमे सीता राम से पहले है क्योंकि सीता बिहार की है। सीता और राम से बिहार और यूपी का संबंध जुड़ा है। हम इस संबंध को भी मजबूत करने आए हैं। कहा कि भाजपा कहती है कर दिखाती है। यही मोदी की गारंटी है। हमने एक तरफ भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनवाया। दूसरी तरफ अपराधियों और माफिया को राम नाम सत्य करने का काम किया। अब कचरा साफ करने का समय है। इसकी स्पीड बढ़ाने की जरूरत है। आप साथ दीजिए यह काम दोगुनी स्पीड में होगा। कहा कि जो राम पर विश्वास नहीं करते है। धोखा देते हैं। उन पर विश्वास मत कीजिए। उनको वोट का संकट पैदा कर दीजिए।  

 यूपी से हम दे रहे 80 मनको की माला, आप भी दे 40 की माला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यूपी की 80 सीटों के मनकों की माला बनाकर मोदी जी को पहनाएंगे। आप भी बिहार की 40 सीटों के मनकों की माला मोदी जी को पहनाइए। इसके लिए औरंगाबाद से सुशील सिंह को जिताइए। साथ ही राज्य की और सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जिताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed