फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : unique mosque in bihar where women devotee praying eid wishes as eid k chand ki dua

Eid Mubarak : बिहार की इस मस्जिद में ईद पर महिलाएं भी नमाज अदा करती हैं, जानें क्या है यहां की परंपरा

Thu, 11 Apr 2024 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

Eid Wishes : ईद की नमाज़ के साथ अमन-चैन की दुआओं में पुरुष दिखते हैं, लेकिन बिहार की इस मस्जिद में महिलाएं भी नमाज अदा करने आती हैं। मुजफ्फरपुर की इस मस्जिद की यह खासियत इसे बाकी से अलग करती है। जानें, कहां है यह और कैसे बनी परंपरा।

विज्ञापन
Bihar News : unique mosque in bihar where women devotee praying eid wishes as eid k chand ki dua
मुस्लिम महिलाएं के नमाज अदा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान में एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहां पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की महिला ने भी मस्जिद में नमाज़ अदा दी। देश में अमन चैन शांति और खुशहाली की दुआ मांगी है। मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं की नमाज अदा करने की परंपरा बिहार मुजफ्फरपुर में अभी भी जारी है। यह मस्जिद महिलाओं के समानता के अधिकार का एक बेहतर उदाहरण है।

विज्ञापन


महिलाओं ने जुमे की नमाज अदा की
मुजफ्फरपुर जिले के माड़ीपुर की बख्शी कॉलिनी स्थित मस्जिद ए और अहले हदीस एवं मदरसा मोहम्मदिया सलफिया में जुटी सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने रमजान के आखिरी दिन की रोजा के बाद ईद की नमाज पढ़ी गई। आपको बता दें कि इस मस्जिद में एक नई बात देखने को मिली यहां पर सिर्फ महिलाओं ने जुमे की नमाज अदा की। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था और ईद का भी खास उमंग भी।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की इंट्री दी गई
मुस्लिम महिलाओं ने बताया यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि जहां एक तरफ पुरुष समुदाय के लोग मस्जिदों में और ग्रहण में नमाज पढ़ते हैं। ऐसे में हम सिर्फ घरों में पढ़ा करते थे लेकिन, अब इस मस्जिद में नमाज अदा करने के साथ अधिकार को यह पूरा करता है और हम लोग खुशी के साथ में अभी महिलाएं एक साथ नमाज पढ़ने का काम करती है। यह बेहद ही खूबसूरत होता है। मस्जिद ए और अहले हदीस एवं मदरसा मोहम्मदीया सलफिया के मौलाना ने बताया कि अब धीरे-धीरे परंपरा में थोड़ा बदलाव आ रहा है। यही कारण है कि इस मस्जिद में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की इंट्री दी गई है इस मस्जिद के एक फ्लोर पर पुरुष और दूसरे फ्लोर पर मुस्लिम महिलाएं नमाज अदा करती हैं। यह परंपरा 1996 से कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed