फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Nityanand Rai targets CM Nitish Kumar, Narendra Modi, Lok Sabha elections

Bihar News : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले- सीएम नीतीश कुमार को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं

Sat, 12 Aug 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

बिहार की जनता बिहार की जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है और न ही बिहार के विधि व्यवस्था से। बिहार में अपराध चरम पर है। इन सब पर नीतीश कुमार का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Nityanand Rai targets CM Nitish Kumar, Narendra Modi, Lok Sabha elections
केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता बिहार की जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है और न ही बिहार के विधि व्यवस्था से। बिहार में अपराध चरम पर है। इन सब पर नीतीश कुमार का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


अगर केंद्र पैसा नहीं दे तो बिहार का विकास नहीं होगा
केंद्रीय गृह राज्य ने आगे कहा कि बिहार का विकास बाधित है और जो भी विकास हो रहा है, वह केंद्र सरकार के पैसे से हो रहा है। बड़ी-बड़ी जितनी योजना प्रधानमंत्री ने बिहार को दी है। उससे कितना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है। लोगों को रोजगार मिल रहा है और आगे भी रोजगार मिलेगा। महागठबंधन के नेता केंद्र पर आरोप लगाते हैं कि केंद्र पैसा नहीं दे रहा अगर केंद्र पैसा नहीं दे तो बिहार का विकास नहीं होगा। 
विज्ञापन


जनता NDA को 40 में से 40 सीट जीत दिलाएगी
नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार क्या बोलेंगे किस समय बोलेंगे और उसका क्या मतलब होगा वह खुद नहीं समझते हैं। नीतीश जी की जुबान अपनी जुबान तो हैं नहीं वह तो दूसरे की जुबान से बोलते हैं। कहा कि 2024 महागठबंधन का सफाया हो जाएगा। जनता NDA को 40 में से 40 सीट जीत दिलाएगी। और, जनता भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। एक बार फिर से देश में पीएम मोदी की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास कभी चेहरे की कमी नहीं थी
बिहार में अराजकता, भ्रष्टाचार, जंगलराज के खिलाफ जनता बदलाव चाहती थी। जनता को भरोसा था भाजपा पर। भाजपा ने बिहार के हित में बिना जनाधार की पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा के पास कभी चेहरे की कमी नहीं थी। चाहे वह 2005 हो, 2010 हो, 2015 हो या फिर आने वाला 2025 में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed