फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Nityanand Rai targeted Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Congress RJD

Bihar News: नित्यानंद राय बोले- कांग्रेस की गोद में जा बैठे लालू प्रसाद, राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे

Thu, 05 Jun 2025 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने मिलकर बिहार को बीमार बनाया और बदनाम किया। जेपी को धोखा देने वाले लालू यादव को बिहार कभी माफ नहीं करेगा। तेजस्वी यादव भी उसी कुंडली में आते हैं, यह पूरा बिहार अच्छी तरह से जान रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Nityanand Rai targeted Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Congress RJD
नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

जैसे-जैसे बिहार चुनाव का समय नजदीक आ रहा, वैसे-वैसे ही पक्ष-विपक्ष के नेताओं का हमला एक-दूसरे पर बढ़ने लगा है। तेजस्वी यादव ने आज ही एनडीए सरकार पर कई आरोप लगाए। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने गुरुवार दोपहर संपूर्ण क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस के खिलाफ जेपी ने बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। कांग्रेस ने देश के लोगों को भावनाओं के विरुद्ध देश में आपातकाल लगाकर जो काम किया था, उसके खिलाफ जेपी ने लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया था, युवा और छात्रों ने जेपी के नेतृत्व में ऐसा आंदोलन खड़ा किया कि कांग्रेस की सत्ता हिल गई। उस आंदोलन में बहुत से छात्रों और युवाओं को बलिदान देना पड़ा।
विज्ञापन


लालू ने जेपी को भी धोखा दिया
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के नेतृत्व में शामिल होने वाले नेता भी सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में खेलने लगे। लालू यादव भी कांग्रेस की गोद में जा बैठे और जेपी को भी धोखा दे दिया। लोकतंत्र और संपूर्ण क्रांति को भी धोखा दिया। उनके इस धोखे ने साबित कर दिया कि कांग्रेस और राजद की कुंडली एक समान है, इसमें घोटाला, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और उन्माद है।
विज्ञापन


 कांग्रेस की नीति सरेंडर की रही है
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति सरेंडर की रही है। आतंकियों के सामने बराबर कांग्रेस घुटने टेकती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से सरेंडर शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, उससे सेना के बलिदान और शौर्य को चोट पहुंच रहा है। जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। कांग्रेस को देश के सम्मान से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी देश में ही पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो पाकिस्तान बोल रहा है उसके सुर से सुर मिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed