फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacked Lalu family and Tej Pratap Yadav: RJD, HAM

Bihar News: "माई-बहन के साथ अत्याचार और दुराचार करने वाले ही ला रहे योजना", केंद्रीय मंत्री मांझी ने कही योजना

Sun, 25 May 2025 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 May 2025 02:28 PM IST
सार

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमें उम्मीद है और पूरा विश्वास है कि हमलोग 225 सीट लेकर आएंगे और एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने राजद विधायक तेज प्रताप यादव के वायरल पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और ऐसा कहा...

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacked Lalu family and Tej Pratap Yadav: RJD, HAM
पत्रकारों से बातचीत करते केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

विस्तार

"माई-बहन के साथ अत्याचार और दुराचार करने वाले ही योजना का लाभ देने की बात कर रहे हैं।" उक्त बातें रविवार को गयाजी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहीं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नीतीश कुमार को पलटू और फालतू बताया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ सत्ता परिवर्तन से मतलब है। इन लोगों को लग रहा है कि कैसे जल्दी से सत्ता प्राप्त कर लें। इसलिए उल्टा-पुल्टा बोल रहे हैं। नीतीश कुमार बढ़िया से बिहार का शासन चला रहे हैं। 20 साल शासन चलाएं और आज भी चला रहे हैं। उनको किसी तरह से कोई पलटू राम कहता है तो वह भी तो कई बार पलटू वाला काम किए हैं। आज भाजपा की बात करते हैं, भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार कई बार सरकार चलाया है। वह अपने पलटू हैं तो वह दूसरे को पलटू क्यों कहते हैं। नीतीश कुमार बढ़िया से सरकार चला रहे हैं और 2025 में हम लोग उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इधर, नेता प्रतिपक्ष की "माई बहन मान योजना" पर उन्होंने बोला कि आज जहां भी जाइए हमारी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करना बेटियों के साथ अन्य प्रकार की अत्याचार और दुराचार करने का जो भी मामला आता है। उसमें अधिकांश राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा ही होता है। जो अपने कुछ इस तरह की बात कर रहे हैं और ख्याली पोलाव पका रहे हैं, यह योजना लाएंगे। वह बनेंगे तब ना लाएंगे, बनने का तो कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए जो मन में आता है, वह बोल देते हैं। उन्होंने कहा कि माई बहन का प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम राजद के लोगों ने नहीं किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 31.49 लाख फॉलोअर्स; तेज प्रताप के कथित गर्लफ्रेंड की कितनी फोटो वायरल?
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप के पोस्ट की जांच होनी चाहिए
 
राजद विधायक तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करने और डिलीट करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह जांच का विषय है। लेकिन, वास्तविकता यही है कि अगर सोशल मीडिया में आया है और वह बात नहीं रहती तो चंद्रिका बाबू एक प्रतिष्ठित पॉलिटिशियन हैं। उनकी बेटी से तेज प्रताप की शादी हुई। शादी को जिस प्रकार से उन्होंने नकारा हैं, यह जग जाहिर है। कोर्ट में बात चल रही है। हमारा कहना यही है कि यदि यह बातें नहीं रहती तो कोर्ट में जाने का और चंद्रिका बाबू की बेटी के साथ जिस तरह से अत्याचार करने का क्या उचित है।


भाजपा नेता का बयान व्यक्तिगत
भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आतंकियों के सामने गिड़गिड़ाने के बजाए महिला को लड़ना चाहिए।" इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आतंकियों से ही तो लड़ा गया। भारत की सेना और भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के आम लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंचा है। भारत का एक ही मुद्दा था कि हम आतंकवादियों को ही मरेंगे। 11 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया गया। उन्हीं के कई नेताओं को मारा गया है। इसलिए यदि कोई व्यक्तिगत कोई बयान देता है, तो उनका कोई मायने नहीं है। बिहार की धरती पर नरेंद्र मोदी ने कहा था। उनको ऐसा सबक सिखाएंगे, जिसका उनका अनुमान भी नहीं होगा। आज वहीं हुआ है। भारत के अच्छे-अच्छे सांसदों को विभिन्न देशों में परस्थितियों को समझने के लिए भेजा गया है। पाकिस्तान के जनता से भारत को कोई मतलब नहीं है। मतलब सिर्फ और सिर्फ आतंकवादियों का अड्डा और आतंकवादियों से है। जिस पर प्रहार किया गया और आज भी जो युद्ध विराम हुआ है, इसी शर्त पर हुआ है कि हम किसी प्रकार के आतंकी एक्टिविटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि उनकी एक्टिविटी होगी तो हम ऐसा ही जवाब देंगे और जवाब दिया जा रहा है। इसलिए कोई एमपी व्यक्तिगत बात बोलते हैं, उससे कोई मतलब नहीं है। राष्ट्र मुद्दा का मामला है, नरेंद्र मोदी जी का विजन एकदम साफ है।
जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता का अपहरण, दिनदहाड़े घर से उठाकर गंगा दियारा ले गए अपराधी
अर्थव्यवस्था में जापान को पछाड़कर भारत पहुंचा चौथे स्थान पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed