फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav son Tej Pratap Yadav girlfriend photo viral on social media followers account hack

Tej Pratap Yadav: सोशल मीडिया पर 31.49 लाख फॉलोअर्स; तेज प्रताप के कथित गर्लफ्रेंड की कितनी फोटो वायरल?

Sun, 25 May 2025 12:38 PM IST
Aditya Anand आदित्य आनंद
Updated Sun, 25 May 2025 12:38 PM IST
सार

Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया के स्टार हैं। वह हैकिंग की बात कर रहे, लेकिन एक के बाद एक कर उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav son Tej Pratap Yadav girlfriend photo viral on social media followers account hack
तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, बिहार के नीतीश कुमार सरकार के पूर्व मंत्री और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव की पहचान एक सोशल मीडिया स्टार के रूप में भी है। सोशल मीडिया के चार अकाउंट पर ही उनके 31 लाख 49 हजार फॉलोअर्स हैं। इनमें दो फेसबुक, एक-एक एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट शामिल हैं। तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स से शनिवार को उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर सामने आई थी। युवती से संपर्क नहीं होने के कारण अमर उजाला ने उनकी मर्यादा का ख्याल रखते हुए वह तस्वीर नहीं प्रकाशित की। लेकिन, बात इतनी ही नहीं रही। ओरिजिनल हो या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी या फिर हैक कर डाली गई तस्वीर, तेज प्रताप यादव की कथित गर्लफ्रेंड की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। कई तस्वीरों में तो वह बाकायदा हिंदू धार्मिक त्योहार मनाते हुए सिंदूर से सजी हुई भी हैं। तेज प्रताप यादव ने तस्वीर वायरल होने के बाद कहा था कि उनके अकाउंट को हैक करके लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार की सभी धूमिल करने के लिए फोटो शेयर की गई है।

विज्ञापन


कथित गर्लफ्रेंड के फोटो को लोग खूब सर्च कर रहे लोग
इधर, सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड के फोटो को लोग खूब सर्च कर रहे हैं। कुछ समय के लिए यह ट्रेंड भी करने लगा था। अब तक तेज प्रताप यादव के कथित गर्लफ्रेंड की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो चुकी हैं। वायरल हो रही दूसरी और तीसरी तस्वीर में कथित गर्लफ्रेंड तेज प्रताप यादव के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं चौथी और पांचवी तस्वीर करवा चौथ की लग रही है। छठी और सातवीं तस्वीर में जो युवती दिख रही है उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ है। इससे यह बताने की कोशिश की गई है कि युवती शादीशुदा है। हालांकि तेज प्रताप यादव के समर्थकों का कहना है कि यह फंसाने और छवि खराब करने की साजिश है। किसी युवती की तस्वीर के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की है। उसे तेज प्रताप यादव यादव की कथित गर्लफ्रेंड और पत्नी तक बताने की कोशिश की है। यह गलत है।
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश है
इधर, तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा है कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीर को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वह सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar News: Lalu Yadav son Tej Pratap Yadav girlfriend photo viral on social media followers account hack
तेज प्रताप यदव के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल हुआ पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री मांझी ने पूछा- किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का अधिकार किसने दिया?
इधर, तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर होने के बाद केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने लालू परिवार और राजद विधायक तेज प्रताप यादव पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उनके बेटे तेज प्रताप व तेजस्वी और राजद को टैग करते हुए लिखा कि दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी। तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थे तो फिर किसी लड़की की जिन्दगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा” के चक्कर में लालू परिवार एक और लड़की की ज़िंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed