फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Uncle raped minor niece in Banka.bihar police.

Bihar news : चाचा ने किया रिश्ते को तार-तार, नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 14 Sep 2023 03:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

Bihar police : बच्ची कोचिंग से लौटी थी और घर के पास बने शौचालय में वह शौच करने गई लेकिन उसके चाचा ने शौचालय में जाकर उसके साथ गंदा काम किया। परिजनों के थाना में शिकायत  करने के बाद  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar news : Uncle raped minor niece in Banka.bihar police.
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांका में चाचा ने रिश्ते को तार-तार करते हुए नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना अमरपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है। परिजनों का कहना है कि घर के पास एक आटा चक्की है जिसके पीछे एक शौचालय है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ट्यूशन से आने के बाद शौच के लिए शौचालय के अंदर गई। उसे शौचालय के अंदर जाते देख वहां पहले से मौजूद रौशन कुमार (19) भी शौचालय में घुस गया और उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद वहशी चाचा रौशन कुमार सिंह फरार हो गया है।

विज्ञापन


थाना में दिया आवेदन 
घर आने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। यह बात सुनते ही बच्ची के माता पिता अपने स्थानीय थाना पहुंचे और आरोपी रौशन कुमार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। परिजन ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि उनकी पुत्री शौच के लिए शौचालय गई थी। लेकिन रौशन सिंह पूर्व से वहां छिपा बैठा था। बच्ची जैसे ही शौचालय गई, रौशन सिंह ने शौचालय में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रौशन ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घटना के बाद वह वहां से बहियार की ओर भाग गया जिसे गांव के कई लोगों ने भी देखा।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार 
मामला दर्ज होते भी पुलिस हरकत में आई और फरार आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने लगी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे पुंसिया धोरैया मुख्य मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की को तुरंत रेफरल अस्पताल लाया गया और उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। कोर्ट में 164 का बयान कराया जायेगा और आरोपी रौशन कुमार को पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी एफएसएल की टीम को दी गई। भागलपुर से एफएसएल की टीम बांका पहुंच गई है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed