{"_id":"67c8914c67fdfad0230862f2","slug":"bihar-news-two-youths-died-in-bike-accident-news-lakhisarai-bihar-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : पोल से टकराया बाइक, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, बुलेट पर सवार थे चार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : पोल से टकराया बाइक, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, बुलेट पर सवार थे चार दोस्त
Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
सार
Bihar : चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अचानक एक हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल दो अन्य दो दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय में एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित अशोक धाम मार्ग की है। मृतकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह वार्ड नंबर-8 निवासी संजय पंडित के इकलौते पुत्र आलोक कुमार और सुनील चौधरी के पुत्र पियूष कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
चार दोस्त एक ही बाइक पर थे सवार
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे एक ही बुलेट बाइक पर चार दोस्त सवार होकर जा रहे थे। तभी बीएड कॉलेज के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और पोल में टक्कर मार दी। इस घटना में आलोक कुमार और पियूष कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बड़ी दरगाह वार्ड-8 के ही पिंटू पण्डित के पुत्र जय कुमार और बाइक चला रहे नया टोला निवासी सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के पश्चात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। एसपी ने बताया कि पोल से टकराने के कारण बाइक गढ्ढे में गिर गई। 4 लोग एक बुलेट बाइक पर सवार थे। 2 की मौत हुई है, 2 जख्मी है। चारों की पहचान हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन