फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two youths died due to drowning in Bagmati river Shivhar Sitamarhi Bihar police

Bihar News : बागमती नदी में डूबने से दो युवकों की हुई मौत, जलबोझी करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 23 Feb 2025 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 23 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बागमती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से शव को खोजकर पानी से बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Bihar News : Two youths died due to drowning in Bagmati river Shivhar Sitamarhi Bihar police
शव की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बागमती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना शिवहर के पूरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तियां पंचायत की है। मृतकों की पहचान बिसाही वार्ड नंबर 6 निवासी भाग्य नारायण साह के पुत्र विपुल कुमार (19) और अवध साह के पुत्र चुनचुन कुमार (25) के रूप में की गई है।  

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया सुनैना देवी के पति सुनील कुमार ने बताया कि विपुल कुमार और चुनचुन कुमार बागमती नदी में लखराऊं के लिए जलबोझी करने गए थे। इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये,  जिस वजह से दोनों डूबने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, दोनों बागमती नदी में डूब गये, जिससे दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर को बुलाया। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से शव को खोजकर पानी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पूरनहिया थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह भी पहुंचे। ग्रामीण एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम की बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन स्थानीय गोताखोर एवं स्थानीय लोगों की मदद से शव को बागमती नदी से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस घटना से घर परिवार में मातम छा गया तथा परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed