{"_id":"64afec8ab8443b151704e6dd","slug":"bihar-news-two-women-laborers-died-due-to-lightning-in-madhepura-three-badly-scorched-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूर की मौत, तीन बुरी तरह झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूर की मौत, तीन बुरी तरह झुलसी
Thu, 13 Jul 2023 05:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:52 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, तीन महिला मजदूर बुरी तरह झुलस गई हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत और मुरलीगंज नगर पंचायत की सीमा पर रहिका टोला के पास खेत में धान रोपने गए दो महिला मजदूर की ठनका गिरने से मौत हो गई। वहीं, तीन महिला मजदूर बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रामपुर पंचायत वार्ड 13 निवासी राजेंद्र मालाकार की पत्नी जयमाला देवी और मंगलराम की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। जबकि तीन महिला ठनका गिरने से मूर्छित हो गई, जिसे उसी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौके पर मौजूद डॉ राजेश कुमार के द्वारा तत्काल इलाज किया जा रहा है। घायल महिला रामपुर वार्ड नंबर 12 सुदेश यादव की पत्नी सुलेखा देवी, भूपेंद्र दास की पत्नी सुनीता देवी और भूपेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग सुधीर यादव के खेत में धान रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के कुछ देर बाद ठनके की आवाज आसपास आने लगी तो सभी मजदूर पेड़ पौधे का सहारा लेने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान दो महिलाओं के ऊपर ठनका गिरा और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में चल रहा है।
विज्ञापन
मामले में डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभी तत्काल स्थिति ठीक है। लेकिन बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया जा सकता है। वहीं, इस मामले में अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी गए हैं। पोस्टमॉर्टम के उपरांत आपदा नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, दूसरी घटना सदर थानाक्षेत्र के सहुगढ़ 2 पंचायत में हुई। जहां वार्ड 2 निवासी सुकरत सादा के 14 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक गौतम कुमार अपने पशुओं के लिए घास लाने नदी किनारे बहियार गया हुआ था। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।