फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two teenagers died due to drowning in the river in Purnia, last rites; Swimmer, Bihar Crime News

Bihar: नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, दादा के अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए, एक को बचाने में दोनों डूबे

Thu, 29 Aug 2024 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Aug 2024 12:07 PM IST
सार

पीयूष के गहरे पानी में जाते ही तूफानी शर्मा उसे बचाने आगे बढ़ा, तबतक वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों तैरना नहीं जानने के कारण एक-दूसरे से लिपट गए तथा गहरे पानी में समा गए।

विज्ञापन
Bihar News: Two teenagers died due to drowning in the river in Purnia, last rites; Swimmer, Bihar Crime News
नदी में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में दादा के अंतिम संस्कार के दौरान नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उनके शव को निकाल लिया है।  मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ हुआ है। सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट की है। मृतक की पहचान रुपौली प्रखंड स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र के नकडहरी गांव निवासी अर्जुन शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र तूफानी कुमार और सुनील शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक-दूसरे से लिपट गए दोनों
पूर्व मुखिया संजय मंडल ने बताया कि वे नकडहरी गांव के मुनि शर्मा के अंतिम-संस्कार में शामिल होने महादेवपुर घाट गए थे। अंतिम-संस्कार के बाद पियुश कुमार (15) और तूफानी कुमार शर्मा (12) गंगा नदी के किनारे स्नान करने गए। अचानक पियुश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पीयूष के गहरे पानी में जाते ही तूफानी शर्मा उसे बचाने आगे बढ़ा, तबतक वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों तैरना नहीं जानने के कारण एक-दूसरे से लिपट गए तथा गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, दोनों को डूबते देख लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर घाट किनारे झोपड़ी बनाकर रहनेवाले एक गोताखोर दौड़ता हुआ आया तथा उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतरा, परंतु काफी खोजबीन के बाद उसे निकाला गया, परंतु तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके शव निकलते ही ग्रामीणों सहित सभी स्वजनों में चित्कार मच गया। महादेवपुर घाट से लेकर नकडहरी गांव तक स्वजनों के चित्कार से पूरा गांव शोक में डूब गया है। सूचना पर नवगछिया थाना पुलिस दोनों किशोर की लाश को भागलपुर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed