{"_id":"6644b03ede66df9b650e542f","slug":"bihar-news-two-students-again-fainted-in-darbhanga-s-residential-high-school-doctor-said-throat-infection-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गले में यह कैसा संक्रमण, फिर दो छात्राएं बेहोश; आवासीय स्कूल की 10 छात्राओं का भर्ती होकर चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गले में यह कैसा संक्रमण, फिर दो छात्राएं बेहोश; आवासीय स्कूल की 10 छात्राओं का भर्ती होकर चल रहा इलाज
Wed, 15 May 2024 06:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 15 May 2024 06:45 PM IST
सार
Bihar : मंगलवार को अम्बेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में 17 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्राएं किस कारण बीमार हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, इस बीच आज फिर दो छात्राएं बेहोश हो गई। डॉक्टर का कहना है कि गले का इन्फेक्शन है इसकी वजह।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दरभंगा के राजकीय अम्बेडकर आवासीय उच्च विद्यालय कबिलपुर में फिर दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल के वार्डेन ने दोनों छात्राएं अनुराधा कुमारी (14) और प्रीति कुमारी (13) को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है। आज भर्ती कराई गई दोनो छात्राओ को सांस लेने काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी हुई थी घटना
बीते मंगलवार को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराई गई छात्राओं में दस अभी भी इलाजरत हैं, जबकि शिशु रोग विभाग में इलाजरत दो छात्राओ को आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीमार होने का कारण छात्राएं कुछ भी नहीं बता रही है। कुल दस छात्राएं अभी भी डीएमसीएच में इलाजरत है।
विज्ञापन
लोग कर रहे यह सवाल
छात्राओ का इलाज कर रहे डॉक्टर तारिक ने बताया कि गले में संक्रमण होने के कारण छात्राएं बीमार हुई हैं। उनके गले में किस कारण से इंफेक्शन हुआ था, इसका पता लगाया जा रहा है। इधर, यह सवाल अब भी कायम है कि अगर गले में इंफेक्शन के कारण छात्राएं बीमार हुई हैं तो फिर वे डरी-सहमी क्यों थीं और डीएमसीएच में डॉक्टरों को जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रही थीं। स्कूल के प्रिंसिपल विष्णुदेव पासवान का कहना है कि छात्रावास में रह रही छात्राओ में से आज फिर दो छात्रायें बेहोश हो गई है जिन्हें आननफानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। हालांकि छात्राएं किस कारण बेहोश हो रही है इस संबंध में खुद उनका कहना है कि कहा हमलोग भी नही समझ पा रहे है कि आखिर क्यों अचानक से छात्राएं बेहोश हो रहे है।
विज्ञापन
तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
डीएम राजीव रौशन ने कहा कि घटना के कारणों के बारे में अभी सही जानकारी नहीं मिली है। पहले एक छात्रा बीमार हुई, इसके बाद अन्य छात्राओं ने भी तबीयत खराब होने की बात कही। संभवत: भोजन या पानी में किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। गर्मी अधिक होने से भी ऐसा हो सकता है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खाद्य पदाधिकारी तथा एक चिकित्सक को शामिल किया गया है।