{"_id":"675e58e72c340eec1f0f999d","slug":"bihar-news-two-people-murdered-in-samastipur-dispute-between-patidars-bihar-police-news-crime-news-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो परिवारों की पुरानी दुश्मनी में दनादन होने लगी फायरिंग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो परिवारों की पुरानी दुश्मनी में दनादन होने लगी फायरिंग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
Sun, 15 Dec 2024 09:49 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 15 Dec 2024 09:49 AM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आपसी विवाद ने ले ली दोनों की जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में पाटीदारों के बीच विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इसमें दोनों ओर से एक एक शख्स की मौत हो गई। घटना जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेतनपुर करीमनगर गांव की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दो परिवार के बीच दुश्मनी चल रही थी। शनिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तपेश्वर सिंह और अजय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रहा है जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ है। गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया है। लेकिन, मामला नहीं सुलझा। वहीं एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक की पहचान करीमनगर के तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह (47), अजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव सिंह (33) वर्ष के रूप में की गई है। वहीं सौरभ सिंह का उपचार चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
जानिए, किस पक्ष ने क्या कहा
मृत नवीन सिंह के ससुर कृष्ण कुमार सिंह ने बतलाया कि शनिवार रात नवीन दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके पाटीदार गौरव सिंह ने अपने लोगों के साथ इन पर हमला बोल दिया। गोलीबारी में वह वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलोग उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले गए लेकिन वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कृष्ण सिंह ने आरोप लगाया कि गौरव और सौरभ सिंह शराब का भी कारोबार करता है। नवीन उप सरपंच थे, जिस कारण थाना को भी सूचना देते रहते थे। यह भी हत्या का एक कारण बना। वहीं दूसरे पक्ष के सूरज कुमार सिंह ने बताया कि नवीन सिंह और उसके बेटे आदित्य ने गौरव और सौरभ सिंह को बेरहमी से पीटा फिर दोनों को गोली मार दी। इसमें गौरव की मौत हो गई। वहीं सौरभ की हालत गंभीर है। घटना के पीछे पाटीदारों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि पुरानी रंजिश को लेकर नवीन सिंह और उनके लोगों द्वारा गौरव और सौरव के साथ मारपीट की और गोलीबारी की। इसमें गौरव सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गौरव के परिवार वालों ने नवीन सिंह की भी जमकर पिटाई की बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मोहिउद्दीन नगर के अलावा पटोरी मोहनपुर आदि थानों की पुलिस कैंप कर रही है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।