फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two people killed dispute over eating eggs double murder case bhojpur bihar police

Double Murder : अंडा खाने के विवाद में जमकर चली गोलियां, दो लोगों की मौत; गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Tue, 03 Jun 2025 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 03 Jun 2025 11:11 PM IST
सार

Bihar : अंडा के दूकान पर पहले दो युवकों में बहस हुई। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और फिर चलने लगी गोलियां। इसी दौरान दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Bihar News : Two people killed dispute over eating eggs double murder case bhojpur bihar police
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में अंडा खाने के विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव की है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ मांझील यादव और कल्लू मियां के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी परिचय कुमार और कई थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: ई कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के घर पर छापेमारी, दिनदहाड़े रेड से बेगूसराय में हड़कंप
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में घर से अंडा खाने गए सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ मांझील यादव का विवाद गांव के ही कल्लू मियां से हो गया। दोनों पक्षों में अंडा खाने को लेकर विवाद हु, जिसमें विवाद के दौरान ही कल्लू मियां की तरफ से गोली चलने लगी। घटना के संबंध में 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पक्ष मृतक चंदन कुमार के भाई ने बताया कि कल्लू मियां और उनके तीन बेटों के साथ-साथ गांव के अन्य लोग भी गोली चलाने में शामिल थे। गोली लगने  के बाद चंदन को आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर मे 3 से 4 गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के कल्लू मियां के पुत्र सोनू कुमार की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके शव को फिलहाल गांव में ही रखा गया है। सोनू की मौत किसके गोली से हुई है ये स्प्ष्ट नही है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar: दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में अब कार्रवाई, SKMCH की अधीक्षक और PMCH के उपाधीक्षक को हटाया गया

इस घटना में एएसपी परिचय कुमार ने फोन पर बताया कि सूचना मिली है कि दो लोगो की हत्या हुई है। घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेने जा रहे है। एएसपी ने बताया कि विवाद अभी स्प्ष्ट नही है। पूरी जानकारी दोनों पक्षो से जानकारी लेने के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed