फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two brothers gang-raped a minor sekhpura bihar police investigation

Bihar News : दो किशोर भाइयों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों पर लगा था आरोप; रंजिश में दिया अंजाम

Mon, 30 Dec 2024 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

Bihar : शहर में कई मकान मालिक छात्र युवाओं को मकान किराए पर नहीं देना चाहते। इसकी कई वजह हैं। उनमें से एक वजह लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी है। यह घटना इसी संदर्भ में हुई है। यह घटना आपको सचेत करती है।

विज्ञापन
Bihar News : Two brothers gang-raped a minor sekhpura bihar police investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में एक 15 साल की किशोरी के साथ दो किशोर भाइयों ने घर में घुसकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता उसे अकेले घर पर छोड़कर अपने गांव में खेतों से धान की कटी फसल को समेटने गए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इस मामले में लड़की की मां ने महिला थाना में अरियरी थाना क्षेत्र के तेलडीह गांव के रहने वाले दो किशोर भाइयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

विज्ञापन


मकान मालिक की बेटी के साथ करता था छेड़खानी 
इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपी किशोर आपस में चचेरे भाई हैं। कुछ माह पहले घटना में शामिल एक किशोर पीड़िता के घर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। घर में किराए पर रहने के दौरान भी किशोर पीड़िता के साथ छेड़खानी किया करता था। इस बात की शिकायत किशोरी ने अपने माता-पिता से की थी। आरोपी के द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत मिलने पर परिवार वालों ने किशोर को अपने घर से हटा दिया था।
विज्ञापन


आरोप लगाकर मकान से निकालने से थे नाराज 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शहर के एक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाने के दौरान भी आरोपी किशोर उसके साथ रास्ते में छेड़खानी किया करता था। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय पीड़िता के माता-पिता उसे अकेले घर पर छोड़कर अपने गांव में खेतों से धान की कटी फसल को समेटने गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी किशोर घर में बीती रात्रि घुसे और जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को पकड़ कर जमुई बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी किशोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed