फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two brothers died in road accident news truck crushed with friends patna bihar police

Accident News : सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की हुई मौत, दोस्तों के साथ लौटने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा

Fri, 20 Jun 2025 10:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Jun 2025 10:56 PM IST
सार

Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गये। चार युवक सड़क पर इधर-उधर गिरे पड़े थे। दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये।

विज्ञापन
Bihar News : Two brothers died in road accident news truck crushed with friends patna bihar police
घटनास्थल पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिसमें दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मुरेडा गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) और विकास कुमार (27) के रूप में हुई है। इस घटना में दो अन्य की हालत गंभीर है। घटना दनियावां - फतुहा एनएच 30 के दनियावां ब्रह्मस्थान के समीप की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव के राजद में 'भूरा बाल' का हाल देखें; बिहार चुनाव के लिए क्या रहेगी योजना?
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुरेड़ा गांव निवासी अखिलेश पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार और संजय पासवान के पुत्र विकास कुमार उर्फ कारू पासवान आपस में  चचेरे भाई थे। अपने गांव के ही अपने दो दोस्त अमरजीत कुमार और संजीत कुमार के साथ बाइक से दनियावां बाजार से शुक्रवार की देर शाम सात बजे अपने घर मुरेडा लौट रहे थे। वह ज्यों ही दनियावां बिजली ऑफिस के आगे ब्रह्मस्थान के समीप पहुंचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में अभिषेक कुमार और विकास कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में अमरजीत और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी, यूपी से आ रही गाड़ी

घटना होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दनियावां थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले दनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर ही चारों सवार थे। ओवरलोडिंग के कारण बाइक अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सरकार के नियम के अनुसार हर बाइक पर दो व्यक्ति को ही सफल करनी है। लेकिन नियम कानून की धज्जियां उड़ते हुए एक बाइक पर चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed