फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : two brothers and a nephew died road accident news sister's wedding Mahnar Hajipur Bihar police

बहन की शादी में पसरा मातम: दावत के लिए दही लाने गए भाइयों-भतीजे की मौत; विदाई की डोली से पहले उठेंगी अर्थियां

Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
सार

Bihar : घर में शादी का माहौल था। बहन की शादी में अचानक दही ख़त्म हो गया। आननफानन में दो भाई और एक भतीजा बाइक पर बैठकर दही लाने चले गये। कुछ ही देर में एक बुरी खबर आ गई, जिसके बाद शादी के घर में रोना-चिल्लाना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : two brothers and a nephew died road accident news sister's wedding Mahnar Hajipur Bihar police
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिले में सड़क हादसे में दो भाई और भतीजे समेत तीन की मौत हो गई। घटना हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर चांदपुरा थाना अंतर्गत की है और घटना थाना से महज दो सौ मीटर दूर की है। मृतकों की पहचान चांदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी महेश भगत के पुत्र सोनू कुमार, अवधेश भगत के पुत्र राजीव कुमार और लाल मोहन भगत के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। परिजन सहित पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : प्रशांत किशोर ने लालू और तेजस्वी पर किया हमला, कहा- यादव में जो गरीब हैं, उन्हीं की मदद कर दें न
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सोनू की बहन की शादी में पूजा मटकोर का कार्यक्रम था। तभी सोनू अपने अन्य चचेरे भाई समेत तीनों युवक बाइक से दही लेने बाजार जा रहे थे। चांदपुरा थाना के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक से गिर पड़े और वाहन उन्हें रौंदते हुए फरार हो गये। इस दुखद घटना में  तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया

घटना के बाद मौके से अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर तीनों को तुरंत अपने वाहन से लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। 

जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा है। शहनाई की जगह अब चीख-पुकार सुनाई दे रही है। गांव में कोहराम मच गया है। टुनटुन पासवान ने कहा कि सोनू के बहन की शादी थी, रविवार को उसके घर में मरवा मटकोंर का रस्म चल रहा था। सोनू अपने चचेरे भाई और भतीजा के साथ बाइक सवार होकर भोज के लिए दही लेने के लिए घर से निकला था तभी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने कुचल दिया है, जिससे तीनों की मौत हो गई।



                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed