फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Truck hits high gauge in Mokama, Patna, traffic disrupted, Railway News

Bihar News: पटना में टल गया बड़ा रेल हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने हाईटगेज में मारी टक्कर, आवागमन बाधित

Mon, 23 Jun 2025 10:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते आवागमन ठप पर गया। इस कारण मोकामा बाजार में जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Bihar News: Truck hits high gauge in Mokama, Patna, traffic disrupted, Railway News
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने रेलवे के हाईटगेज को टक्कर मार दी। इससे हाईटगेज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण रेलवे परिचालन बाधित हो गया। घटना पटना जिले के दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सोमवार सुबह साढ़े पांच हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मोकामा बाजार जाम लग गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार रेलवे कर्मिचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


आरोपी चालक को हिरासत में
इधर, घटना के बाद रेलवे के सुरक्षाकर्मियों ने फौरन आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को भी जब्त कर लिया। स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार तेज रफ्तार ट्रक ने हाईटगेज को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे आवागमन ठप पर गया था। हालांकि, रेलवे कर्मियों की तत्परता से तीन घंटे के अंदर हाईटगेज को दुरुस्त कर लिया गया। इससे परिचालन सामान्य हो सका। 
विज्ञापन


पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, घर से बाहर निकला था, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Truck hits high gauge in Mokama, Patna, traffic disrupted, Railway News
रेलवे ने ट्रक को जब्त कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

लोगों को काफी परेशानियों हुई
वहीं लोगों का कहना है कि 50 दिन में हाईटगेज को टक्कर मारने की यह दूसरी घटना है। रेलवे के अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाजार मार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। रेलवे आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई करे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed