फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Transfer posting of IAS officers in Bihar, Mayank Varwade is the new commissioner of Patna.

Bihar : बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला, मयंक वरवडे बने पटना के नए कमिश्नर, देखिये पूरी सूची

Sun, 11 Aug 2024 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Aug 2024 07:34 PM IST
सार

Bihar : सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत मयंक वरवड़े को पटना का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसने अलावे सूची में अन्य कई नाम हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Transfer posting of IAS officers in Bihar, Mayank Varwade is the new commissioner of Patna.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार ने रविवार को फिर एक साथ कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी किया है, जिसके तहत मयंक वरवड़े को पटना का नया कमिश्नर बनाया गया है। जरी अधिसूचना के अनुसार मगध प्रमंडल के कमिश्नर रहे मयंक वरवड़े को अब पटना के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। मयंक के पास कमिश्नर पद के साथ-साथ विपार्ड और गया के अपर महानिदेशक का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


मयंक वरवड़े के ट्रांसफर के बाद गया के डीएम त्याग राजन एमएस फ़िलहाल मगध प्रमंडल के कमिश्नर के साथ-साथ विपार्ड गया के अपर महानिदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा 2002 बैच के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल अब ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंकज कुमार पाल को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही वह अब बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन


2002 बैच की आईएएस और  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसी प्रकार भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। कुमार रवि अगले आदेश तक सचिव भवन निर्माण विभाग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1993 बैच के संदीप पौंड्रिक को इस्पात मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अब तक उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव  के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। राज्य सरकार के बाद अब वह भारत सरकार के साथ इस्पात मंत्रालय में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी है सूची, इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed