फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Toppers honored in the convocation ceremony of President Draupadi Murmu in Gaya.

Bihar News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को किया सम्मानित

Fri, 20 Oct 2023 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Oct 2023 05:03 PM IST
सार

Bihar : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पटना से गया एयरपोर्ट पहुंची। फिर वहां से वह  महाबोधि मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने अलग-अलग संकाय के 10 टॉपर्स को मेडल दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Toppers honored in the convocation ceremony of President Draupadi Murmu in Gaya.
गया में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री देती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गया में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने टॉपर्स को सम्मानित किया। कुल 1142 छात्रों ने कार्यक्रम में आकर डिग्री हासिल किया। साथ ही राष्ट्रपति ने अलग-अलग संकाय के 10 टॉपर्स को मेडल दिया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


हर क्षेत्र में छात्राएं दे रही है टक्कर
गया की धरती काफी पावन है। यहां बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे राजकुमार गौतम बोधिसत्त को प्राप्त कर महात्मा बुद्ध बने थे। यह धरती पूरे विश्व को सहिष्णुता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। वर्तमान में विश्व की जो स्थिति है उसमें महात्मा गांधी और बुद्ध का संदेश काफी प्रासंगिक है। उक्त बातें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गया टिकारी रोड पर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में 103 छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इनमें से 66 लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि जिन 25 विद्यार्थियों को मंच पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया उनमें भी 18 लड़कियां थी और मात्र 7 लड़के ही गोल्ड मेडल हासिल कर सके हैं। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज छात्राओं द्वारा सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। आज छात्राएं हर क्षेत्र में छात्रों को टक्कर दे रही हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

विज्ञापन

Bihar News : Toppers honored in the convocation ceremony of President Draupadi Murmu in Gaya.
महाबोधि मंदिर में पूजा करती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को पटना से गया एयरपोर्ट पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंची और वहां पूजा अर्चना की। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची। इधर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर गया में सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। रूट प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया था। गया में कार्यक्रम के कारण गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए बिहार पुलिस और विशेष टीम एक-एक चीजों पर बारिकी से नजर रख रही है। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है।

 

Bihar News : Toppers honored in the convocation ceremony of President Draupadi Murmu in Gaya.
गाड़ी से उतरकर बच्चों और महिलाओं से मिलने लगी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब बच्चों को टॉफ़ी बांटने लगी 
केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का  काफिला सड़क मार्ग से गया एयरपोर्ट के लिए रवाना होने लगा तो शहर के डेल्हा के समीप बच्चों को देखकर वह गाड़ी से उतर कर लोगों से मिलने लगी। इस दौरान उन्होंने छोटे छोटे बच्चों के बीच टाफी बांटने लगी। बच्चे  राष्ट्रपति को अपने नजदीक आते देख काफी उत्साहित हो रहे थे। सभी बच्चे उत्साह में भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाने लगे।









 
विज्ञापन

Bihar News : Toppers honored in the convocation ceremony of President Draupadi Murmu in Gaya.
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

66 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल
सीयूएसबी के तीसरी दीक्षांत समारोह में कुल 1142 छात्रों को विभिन्न विषयों में चांसलर स्वर्ण पदक, स्कूल स्वर्ण पदक और विभाग स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। 103 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिसमें 66 लड़कियों को गोल्ड मेडल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed