फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three girls missing from Muzaffarpur; Bhakti, Baba; human trafficking; Police will investigate

ढूंढा तो जहर खा लूंगी : तीन महीने भक्ति करने के लिए जा रही हूं, ऐसा लिखकर तीन सहेलियां घर से गायब

Wed, 15 May 2024 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 May 2024 09:04 AM IST
सार

 नगर थाना के थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया की आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। आसपास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Three girls missing from Muzaffarpur; Bhakti, Baba; human trafficking; Police will investigate
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। एक साथ तीन सहेलियां अचानक ही गायब हो गईं है। तीनों अपने-अपने घर में एक चिट्ठी को छोड़ गईं। इसमें लिखा है कि हमलोग तीन महीने के लिए भक्ति में लीन होने जा रहे। हमलोगों की खोजबीन नहीं की जाए। बहुत ही सिद्ध बाबा ने भक्ति के लिए बुलाया है। तीनों लड़कियों के लापता होने के बाद से उनके परिजन काफी परेशान हैं। तीनों ने अपने घरों पर एक चिट्ठी भी छोड़ी है। इसमें लिखा है कि वह लोग हिमालय जा रहे है। यही नहीं अगर खोजबीन किया गया तो जहर खा लेंगी।इसके लिए वह सभी को अपने साथ साथ ले गई हैं। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एक साथ गायब हुई तीनों सहेली
पूरे मामले को लेकर परिजनों ने नगर थाना में गुमशुदगी को लेकर थाने में एक आवेदन दिया है। पुलिस इसके आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। परिजन ने बताया गया कि 13 मई से तीनों लड़की एक साथ अचानक गायब हो गईं। इसके बाद सभी लोगों ने काफी खोजबीन की। इसमें दो लड़की नाबालिग हैं। ये दोनों कम्पनीबाग इलाके की रहने वाली हैं।वहीं तीसरी लड़की गोलाबांध रोड इलाके की रहने वाली है। परिजन के मुताबिक, तीनों लड़की के पास मोबाइल है लेकिन अभी वह स्विच ऑफ बता रहा है। उसके जान पहचान वालो से भी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगाल रही
परिजनों ने बताया कि तीनों लड़कियां अपने-अपने घर में चिट्ठी छोड़ गई हैं। इन लड़कियों ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से तीन महीने के लिए किसी बाबा के पास जा रही है। भक्ति के लिए इस तरह की बात से तीनों के परिवार में अनहोनी की चिंता सताने लगी है। मामले पर नगर थाना के थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया की आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। आसपास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। गुमशुदगी की रिपोर्ट को अभी दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed