फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: The snake bitten him too; the elderly man reached the hospital, saved his life; Bihari spirit

Bihar News : बिहारी जज्बा इसे कहते हैं... जिस सांप ने काटा उसे भी पकड़ अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, बची जान

Thu, 04 May 2023 01:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 May 2023 01:24 PM IST
सार

सांप के काटने के बाद विशेश्वर घबराया नहीं बल्कि उस सांप को ही पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और उसे अपने साथ लेकर सीधे समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: The snake bitten him too; the elderly man reached the hospital, saved his life; Bihari spirit
अस्पताल में बची बुजुर्ग की जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्पदंश के मामले रोज कहीं न कहीं से सामने आते हैं लेकिन समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर पासवान को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद विशेश्वर घबराया नहीं बल्कि उस सांप को ही पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और उसे अपने साथ लेकर सीधे समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने विशेश्वर पासवान का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरी ओर सांप को देखकर पहले तो लोग काफी डर गए, लेकिन फिर इस सांप को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सांप देखने वाले लोगों ने बताया कि ऐसा सांप उन्होंने आज तक नहीं देखा था। विशेश्वर पासवान का सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर नितेश गामी विशेश्वर पासवान का इलाज कर रहे हैं
विज्ञापन

Bihar News: The snake bitten him too; the elderly man reached the hospital, saved his life; Bihari spirit
सांप को पकड़ अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
बाजार से चाय पीकर अपने घर जा रहे थे
मामले में विशेश्वर पासवान ने बताया कि बाजार से चाय पीकर अपने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले एक जगह के पास सांप ने डंस लिया। सांप काटने के बाद वह घबराया नहीं बल्कि सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर सांप को लेकर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गया। मामले में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि विशेश्वर पासवान है। समय पर सदर अस्पताल पहुंच गए। इसलिए उन्हें बचाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed