Congress Party : बिहार में कांग्रेस सांसद की पिटाई का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सीएम नीतीश को बताया लाचार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार में आए दिन जनसाधारण लोगों की हत्या हो ही रही है, अब जो संसद में चुनकर आता है, उसके साथ भी इस तरह का अत्याचार होने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम पर हमले के बाद सियासत गरमा गई है। यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. उदित राज ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि एक सांसद के ऊपर हमला कोई मामूली बात नहीं है। सबसे पहले तो नीतीश कुमार जी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। इसमें जनता दल यूनाईटेड की साजिश है या नहीं? अगर नहीं है, तो उन्हें भाजपा के साथ सरकार नहीं चलानी चाहिए। ऐसा लगता है कि वह लाचार हो गए हैं। जब देश का गृह मंत्री बाबा साहब अंबेडकर की आलोचना संसद में कर सकता है, तो इनका मन तो बढ़ेगा ही। इनकी मानसिकता मनुवादी है। जिसके कारण हमारा देश कमजोर हुआ, टुकड़ों में बंटा, नफरत फैली, वही मानसिकता भारतीय जनता पार्टी की है। मनोज राम को सुरक्षित दिल्ली बुलाया जाए, उनको उच्च स्तरीय सुरक्षा दी जाए। साथ ही, दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाए।
हमला करने वाले भाजपा समर्थक थे
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार में आए दिन जनसाधारण लोगों की हत्या हो ही रही है, अब जो संसद में चुनकर आता है, उसके साथ भी इस तरह का अत्याचार होने लगा है। सांसद मनोज कुमार पर जिन लोगों ने जानलेवा हमला किया, वो सब भारतीय जनता पार्टी के समर्थक थे। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. शकील अहमद खान ने बताया कि बिहार में शासन-प्रशासन खत्म हो चुका है। भाजपा जहां भी रहती है, दलितों पर अत्याचार की घटनाएं घटती रहती हैं। आज बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बिहार में जब भाजपा और जदयू के लोग एक दलित सांसद पर हमला कर सकते हैं तो आप बिहार का माहौल समझ सकते हैं। बता दें कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और उनके गार्ड सहित सात लोग घायल हो गए। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर कर दिया।
बीच-बचाव करने गए थे सांसद
दरअसल, कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों और विद्यालय के बस चालको बीच भिड़ंत हो गई। बीच-बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसमें बताया जा रहा है की सांसद को सिर में चोट आई है।
सासंद के भाई ने बताई पूरी घटना
घटना की जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझाकर लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं, सभी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है।