{"_id":"667d585e2baf125f7d08ac21","slug":"bihar-news-the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-tamil-nadu-to-earn-money-was-found-hanging-from-a-tree-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तमिलनाडु कमाने गए एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तमिलनाडु कमाने गए एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 27 Jun 2024 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:47 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के बेतिया से तमिलनाडु कमाने गए एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। वहीं परिजनों द्वारा ठेकेदार पर युवक का हत्या कर शव को पेड़ से शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बताया जाता है की मृतक गांव के ही ठेकेदार सोनू मुखिया के साथ कमाने गया था। मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के कोल्हवा घाट गांव निवासी अनिरुद्ध यादव का पुत्र धीरज कुमार 20 वर्षीय के रूप मे की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा है। अगल बगल के क्षेत्र मे युवक का मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर परिजन तमिलनाडु से युवक का शव बिहार लाने की मांग कर रहे हैं। मृतक के चचेरा भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि ठेकेदार सोनू मुखिया ने सुबह में फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई ने फांसी लगा ली है। जबकी ऐसा नहीं है मेरे भाई की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन
आगे बताते चले कि मृतक के चाचा मुकेश यादव, चचेरा भाई सुडडु कुमार तमिलनाडु गए हुए हैं। लेकिन शव को बिहार नहीं लाने दिया जा रहा है। जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं। परिजन सरकार से शव बिहार लाने की मांग कर रहे हैं। इधर मृतक के चाचा राजेश यादव ने बताया कि गांव के ही पहलाद मुखिया के बेटे सोनू मुखिया धीरज को अपने साथ 13 जून को तमिलनाडु ले गया था। तमिलनाडु के शिव गंगे जिला के एसएस कोटई में धीरज रहकर काम करता था।
विज्ञापन