फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar: Pragati Yatra, Motihari, BPSC, Maan Bahin Maan Yojana

Bihar: तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश की दुर्गति यात्रा में अधिकारियों को लूट की छूट, बिहार में लाठी-डंडे की सरकार

Sun, 05 Jan 2025 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जो प्रगति यात्रा पर निकले हैं। यह अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है। बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सबकुछ देख रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar: Pragati Yatra, Motihari, BPSC, Maan Bahin Maan Yojana
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव संवाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल में जितना काम नहीं किया है। उससे ज्यादा काम हमने 17 महीने की सरकार में किया। मैंने आईटी, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम किया है। हमारी सरकार में टोला सेवक से लेकर तालिमी मरकज हो या विकास मित्र सबका वेतन बढ़ाया। इन लोगों ने जो सोचा नहीं था वो काम हमारी सरकार ने किया हमने टूरिज्म पॉलिसी बनाने काम किया। शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन दिलाया।

विज्ञापन


रोज पेपर लीक मामला आता है
तेजस्वी ने कहा कि हमारी 17 महीने की सरकार ने पांच लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया। खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम किया। हमारी 17 महीने की सरकार में लोगों के चेहरे पर खुशी थी। आज बिहार में लाठी-डंडे की सरकार है। नौजवान निराश हैं। रोज पेपर लीक मामला आता है। निर्दोष छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। 
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं
वहीं सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जो प्रगति यात्रा पर निकले हैं। यह अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है। बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सबकुछ देख रहे हैं।यह मुख्यमंत्री के यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि बिहार की दुर्गति यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं। ना किसी से संवाद करते है ना किसी अधिकारी से बात करते है। हर एक महत्वपूर्ण मुद्दा पर चुप्पी लगाए है। छात्रों को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है लेकिन यह नौजवानों का खोज खबर नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2500 रुपये माताओं-बहनों के खाता में डाला जाएगा
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में हमारी सरकार बनती है तो 'माई बहन मान योजना' के तहत 2500 रुपये माताओं-बहनों के खाता में डाला जाएगा। इसके अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी। साथ ही वृद्धा पेंशन ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का काम किया जायेगा। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद, राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed