फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar, Giriraj Singh, BJP: Bihar Politics

Bihar: तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं की? उन्हें केवल कुर्सी की चिंता

Wed, 19 Mar 2025 01:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री कहां गायब हैं, वे केवल लालू और तेजस्वी को गालियां देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar, Giriraj Singh, BJP: Bihar Politics
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) और बीज उत्पादन केंद्र को कर्नाटका स्थानांतरित करने के फैसले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस निर्णय की जानकारी थी, तो क्या उन्होंने प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा की? तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए बिहार से पलायन को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है, बल्कि इसे बढ़ावा देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, "भाजपा के किसी भी नेता ने इस कदम का विरोध नहीं किया है। बिहार को 'पैर पकड़वाने वाले मुख्यमंत्री' की जरूरत नहीं है। हमें ऐसे मुख्यमंत्री की आवश्यकता है जो विजन वाला हो और निडर होकर बिहार को आगे बढ़ा सके।"

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह तब जाग रहे हैं जब तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यादव ने यह भी दावा किया कि गिरिराज सिंह को दिसंबर की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अब तक बिहार भाजपा के नेताओं ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तेजस्वी यादव ने यह भी याद दिलाया कि उनके पिता लालू यादव ने रेलमंत्री रहते हुए 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा दिया था और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पैकेज भी दिलाए थे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम को लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं का कोई ज्ञान नहीं है और वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर पकड़ने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री कहां गायब हैं, वे केवल लालू और तेजस्वी को गालियां देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और नीतीश कुमार को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
Land For Jobs Case: ईडी दफ्तर पहुंचे लालू प्रसाद, राजद समर्थकों ने की नारेबाजी; तेजस्वी-रोहिणी ने ऐसा कहा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed