फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav reached Raghopur Assembly by boat; Floods, development, roads; RJD

Bihar News : पटना के बगल में तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र, नहीं जा सके गाड़ी से; दशकों से वजह नहीं बदल सकी

Fri, 16 Aug 2024 06:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : 28 जनवरी तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर निकले, लेकिन अपनी गाड़ी से वहां नहीं पहुंच सके। वह दो बार उप मुख्यमंत्री रहे हैं, फिर भी स्थायी उपाय नहीं कर सके। नतीजा, नाव से जाना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav reached Raghopur Assembly by boat; Floods, development, roads; RJD
नाव से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी नाव पर चढ़ने को मजबूर हो गए। कारण यह है कि उनके ही विधानसभा तक विकास नहीं पहुंच पाया। दशकों यह राघोपुर विधानसभा की कमान लालू परिवार के हाथों रही है। पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव यहां से विधायक रहे। फिर उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी यहां से विधायक चुनी गईं। अब नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विधायक हैं। आश्चर्य की बात यह है कि दशकों बाद गंगा नदी पर पुल नहीं बन पाया। हालांकि, एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 2023 में ही इसे बनकर तैयार हो जाना था लेकिन अब नहीं हो पाया है। पीपा पुल की व्यवस्था भी तब तक ही रहती, जब तक नदी का जलस्तर काफी कम रहता है। मानसून आते ही आम लोगों के लिए नाव ही एक सहारा है। अब इसे तेजस्वी यादव भी नाव का सहारा लेना पड़ा। उनकी कीमती चार पहिया गाड़ियां खड़ी ही रह गई।

विज्ञापन


तेजस्वी ने घाटों का किया निरीक्षण, लोगों से भी मिले
नेता प्रतिपक्ष यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में दौरा करने पहुंचे। उन्होंने तमाम घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। वही स्थानीय लोगों की समस्या को भी तेजस्वी यादव ने सुना। बता दें कि तेजस्वी यादव के क्षेत्र में हर साल गंगा में पानी अधिक आने के बाद क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। जिसका जायजा लेने तेजस्वी यादव पहुंचे थे।
विज्ञापन


सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है
बता दें कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए बन रहे बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल के बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी घट जाएगी। हालांकि 2023 तक पुल बनकर तैयार होना था लेकिन अब तक कार्य प्रगति पर ही है। सिक्सलेन पुल में पटना दक्षिण छोड़ की तरफ से नदी में 1.5 किलोमीटर एवं बिदुपुर उत्तरी छोर से नदी में 8.5 किलोमीटर पुल बनेगी। सिक्सलेन पुल से राघोपुर दियारा को जोड़ने के लिए लिंक रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। वहीं दियारा में लिंक रोड का भी चार लेन में चौड़ीकरण किया जाएगा। ग्रीनफील्ड सिक्सलेन पुल बनने से राघोपुर का विकास भी तेजी से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed