फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar in Bettiah; Assembly, Lok Sabha elections, Bihar politics

Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- डर गए नीतीश चाचा, विधानसभा भंग कराकर यह चीज कराना चाहते हैं

Wed, 21 Feb 2024 07:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और काफी बूढ़े हो गए हैं। उनसे सरकार नहीं चल रही है। वह कब किधर और किस समय पलटी मार देंगे, यह कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar in Bettiah; Assembly, Lok Sabha elections, Bihar politics
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनविश्वास यात्रा के दौरान बेतिया पहुंचे राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार विधानसभा भंग कराकर लोकसभा के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और काफी बूढ़े हो गए हैं। उनसे सरकार नहीं चल रही है। वह कब किधर और किस समय पलटी मार देंगे, यह कहना मुश्किल है।

विज्ञापन


चाचा को सिंहासन से बहुत प्यार है
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा को सिंहासन से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि मैंने 2020 के विधानसभा चुनाव में आपसे वादा किया था कि यदि मेरी सरकार बनी तो सबसे पहले मैं सत्ता संभालते ही 10 लाख सरकारी नौकरियां अपनी कलम से दूंगा। दुर्भाग्यवश सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद हम सत्ता से दूर हो गए। इधर, चाचा ने मेरी मां से माफी मांगते हुए कहा कि आप मेरे साथ आ जाइए। भाजपा वाले मेरी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। जब मै उपमुख्यंत्री बना तो मात्र 17 माह में 5 लाख नौकरियां दी। यदि एक साल और रहता तो पांच लाख और नौकरियां दे देता। 

विज्ञापन

 

राजद माय के साथ बाप की भी पार्टी है

तेजस्वी ने एक बार फिर दोहराया कि कहा राजद केवल माय (MY) की ही पार्टी नहीं है, बल्कि बाप (BAAP) की भी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मेरे ही कार्यकाल में किसानों के गन्ना के मूल्य में 20 रुपया प्रति क्विंटल के दर से रुपया बढ़ाया गया है, जिससे 2400 करोड़ रुपए का फायदा किसानों को हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि मोदी जी ने 10 वर्षों में पश्चिमी चंपारण में कोई कारखाना स्थापित नहीं किया है। और, न ही यहां के लोगों के लिए रोजगार का कोई अवसर पैदा किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप सब नया बिहार बनाने में राजद को मजबूत बनावें और हम विश्वास दिलाते हैं कि आपकी आकांक्षाओं पर निश्चित तौर पर हमलोग खरा उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed