फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tejashwi Yadav and Lalu Yadav meeting with Nitish Kumar at CM residence, lalu nitish meeting news

Bihar : इस ठंड में सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी भी साथ; निकलने के बाद क्या हुई बात...यह जानें

Fri, 19 Jan 2024 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

Bihar News : बाहर हल्ला है कि बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ सहज नहीं चल रहा है। ऐसा लगता भी है, जब इस भीषण ठंड में बीमार लालू प्रसाद यादव सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंच रहे हैं। हालांकि, बाहरी तौर पर क्या दिखाया गया- इसके लिए चेहरे देखिए।

विज्ञापन
Bihar News : Tejashwi Yadav and Lalu Yadav meeting with Nitish Kumar at CM residence, lalu nitish meeting news
मकर संक्रांति के मौके पर लालू परिवार से मिले थे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीएम हाउस पहुंचे। करीब 15 मिनट तक दोनों नेता सीएम हाउस में रहे थे। इसके बाद लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मुस्कुराते हुए सीएम हाउस से बाहर निकले। लालू और नीतीश के बीच क्या बातें हुई इसकी जानकारी तो नहीं दी गई। लेकिन, मुलाकात के पीछे का कारण डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जरूर बता दिया। हालांकि, जिस तरह लालू और तेजस्वी सीएम हाउस से मुस्कुराते हुए बाहर निकले, उससे कई अटकलों पर विराम लग गया। राजनीतिक पंडितों को कहना है कि राजद सुप्रीमो की मुस्कुराहट बता रही है कि महागठबंधन में सब कुछ "ऑल इज वेल" है। कहीं कोई नाराजगी अब नहीं रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानिए, तेजस्वी यादव ने क्या कहा
वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिय से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन में सब सही है। अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल न दें। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार में हैं। वह मुख्यमंत्री हैं और हम उपमुख्यमंत्री है। सरकार में काम को लेकर मुलाकात होती रहती है। इतनी नौकरी दी जा रही है। मानदेय बढ़ाया जा रहा है। आईटी नीति लाई गई। इतना काम हो रहा है। बिहार में भाजपा का हारना तय है। इसमें कोई संदेह नहीं है। महागठबंधन में दरार के सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीधे कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है। जब से महागठबंधन बना है तब से भाजपा बेचैन हो गई है। गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हमारी सरकार मजबूती से चल रही, लोकसभा चुनाव में भाजपा को हारना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात ने अटकलों पर लगा दिया विराम
पिछले कुछ दिनों से ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहे हैं। मकर संक्रांति में भी सीएम नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर असहज दिखे थे। इसके बाद राजद विधायक भाई बीरेंद्र का बयान सामने आ गया। इतना ही नहीं दो दिन बाद राजद एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को आईना दिखाते हुए बिहार में नौकरी का नायक तेजस्वी यादव को बता दिया था। इसके बाद बुधवार को लालू प्रसाद मीडिया के सामने आए और सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी वाले सवाल को टाल दिया और कुछ स्पष्ट नहीं बोले। इन सब से सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। शुक्रवार सुबह सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुलाकात ने कई अटकलों पर विराम लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed