फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav Nitish kumar lok sabha election seat sharing controversy, lalu yadav on ram mandir

Seat Sharing : नीतीश कुमार की चाहत से उलट लालू प्रसाद यादव ने दिया जवाब, नाराजगी पर चुप, मंदिर पर कही यह बात

Wed, 17 Jan 2024 01:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि वह अयोध्या नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav Nitish kumar lok sabha election seat sharing controversy, lalu yadav on ram mandir
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जाने या नहीं जाने को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि वह अयोध्या नहीं जाएगा। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि वह 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि इतनी जल्दी सीट शेयरिंग हो जाती है क्या? सब हो रहा है। सभी दलों के बीच बातचीत हो रही है। जल्दी सब हो जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी और उन्हें मकर संक्रांति पर टीका नहीं लगाने के सवाल पर लालू प्रसाद चुप्पी साध गए। उन्होंने इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं कहा।  

विज्ञापन


विज्ञापन


एक दिन पहले विजय चौधरी ने यह कहा था
इधर, लालू प्रसाद से पहले सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सीट शेयरिंग और नाराजगी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सीट शेयरिंग के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि चीजें जल्दी तय हो तो यह अच्छी बात होती है। सीट शेयरिंग जल्दी होता है तो अच्छा होगा। बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे गठबंधन में कहीं कोई नाराज नहीं है। हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है। राजद के साथ राजद और वामदल बीच पहले से समझौता है। सबलोग लगे हैं। लालू जी की पार्टी के साथ हमारा गठबंधन हुआ है। वहीं इंडिया गठबंधन में संयोजक के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी बात आप गंभीरता से नहीं लेते। हमलोग शुरू से कह रहे हमें कोई पद नहीं चाहिए। जदयू किसी पद की आकांक्षी नहीं है। यह स्पष्ट है कि हमारी सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। हमलोग इसे अभियान के रूप में चला रहे हैं। केवल शिक्षा विभाग में ही दो लाख लोगों को नौकरी दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed