फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD MLC said- Tejashwi Yadav is the real hero of the job model in Bihar; Grand Alliance, Nitish Kumar

Bihar News : राजद एमएलसी ने सीएम नीतीश को दिखाया आईना, कहा- बिहार में नौकरी मॉडल के असली नायक तेजस्वी यादव हैं

Wed, 17 Jan 2024 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jan 2024 09:54 AM IST
सार

भाई वीरेंद्र के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने बिना नाम लिए सीएम नीतीश कुमार को आईना दिखाया है।

विज्ञापन
Bihar: RJD MLC said- Tejashwi Yadav is the real hero of the job model in Bihar; Grand Alliance, Nitish Kumar
राजद एमएलसी सुनील सिंह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सीट शेयरिंग की फाइनल लिस्ट आने से पहले महागठबंधन के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। भाई वीरेंद्र के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने बिना नाम लिए सीएम नीतीश कुमार को आईना दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोई भी, कहीं भी, कुछ भी डींग हांक ले, लेकिन सच्चाई तो यही है कि बिहार में नौकरी मॉडल के असली नायक तेजस्वी प्रसाद यादव ही हैं। इन्होंने महज 70 दिनों में चुनावी वादे के अनुरूप करोड़ों बच्चों के भविष्य संवारने के उद्देश्य से कुल 217000 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी प्रदत कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। सुनील सिंह ने आगे लिखा कि कहने का अभिप्राय यह है कि तेजस्वी यादव द्वारा किया गया वादा कोई चुनावी जुमला नहीं था।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा था- रोजगार देना बिहार सरकार का अभियान है
दरअसल, मंगलवार को जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी विजय चौधरी ने मीडिया के बातचीत के दौरान कहा था कि हमारी सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। हमलोग इसे अभियान के रूप में चला रहे हैं। केवल शिक्षा विभाग में ही दो लाख लोगों को नौकरी दी गई। वहीं इसके बाद मंगलवार शाम को ही नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हर गरीब परिवार के सदस्यों को दो-दो लाख रुपये रोजगार के लिए देने के फैसले पर मुहर भी लगा दी गई। इसके बाद राजद एमएलसी सुनील सिंह का यह बयान सियासी गलियारे में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजद विधायक ने कहा था- लालू के आशीवार्द से नीतीश बनें सीएम 
सोमवार को राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार सरकार और महागठबंधन में राजद बड़ा भाई है। राजद के पास 79 विधायक है। छोटे भाई नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed