फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Teacher accused of molesting student in Begusarai; Angry people created ruckus in the school

Bihar News : शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप; गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर किया हंगामा

Thu, 04 Jul 2024 09:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jul 2024 09:12 AM IST
सार

घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्कूल कैंपस पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान महिलाएं खासा नाराज थीं और पुलिस के सामने ही क्लास रूम खोलने की जिद पर अड़ गईं और गाली गलौज करने लगीं।

विज्ञापन
Bihar News: Teacher accused of molesting student in Begusarai; Angry people created ruckus in the school
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गईं। पूरा मामला खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक उर्दू विद्यालय नुरुल्लाहपुर की है। शिक्षक पर आरोप है उसने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की है । सरकारी स्कूल के के शिक्षक द्वारा छेड़खानी किए जाने की सूचना मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण उत्तेजित हो गए।

विज्ञापन


आरोपी शिक्षक को रूम में बंद कर दिया
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।  जब आरोपी शिक्षक से इस संबंध में पूछा गया तो उसने इससे घटना से इनकार कर दिया और प्रमाण मांगा। इसके बाद स्कूल की दूसरी छात्रा ने अभिभावक के सामने बताया कि शिक्षक का चरित्र ही ऐसा है। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आरोपी शिक्षक को रूम में बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगो को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
इस संबंध में ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल के शिक्षक द्वारा नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की गईं है। सूचना मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।। बाद में आरोपी शिक्षक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया साथ ही साथ वहां मौजूद दूसरे शिक्षक द्वारा इस बात का प्रमाण मांगने पर पीड़ित छात्रा के सहपाठी कई छात्राओं के द्वारा शिक्षक के चरित्र पर सवाल खड़ा किया गया जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और उन्हें रूम में बंदकर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चें स्कूल कैंपस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं खासा नाराज थीं और पुलिस के सामने ही क्लास रूम खोलने की जिद पर अड़ गईं और गाली गलौज करने लगीं। लेकिन, पुलिस ग्रामीण की मदद से किसी तरह आरोपी शिक्षक को स्कूल कैंपस से लेकर चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed