{"_id":"6847a2eca782c8ae0f00058e","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-newlywed-bride-on-28th-day-of-marriage-parents-accuse-her-of-dowry-death-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी के 28वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी के 28वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Tue, 10 Jun 2025 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:44 AM IST
सार
शादी के 28वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज की रकम और जेवर वापसी को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के ढूंढ़ा गांव में शादी के महज 28 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय मनसा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में गांव के सोनू कुमार से हुई थी।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनसा की शादी में उन्होंने 1.5 लाख रुपये नगद और जेवरात दिए थे, बावजूद इसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मनसा की मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले ढूंढ़ा गांव पहुंचे और ससुराल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार रोकते हुए दहेज में दी गई पूरी रकम और जेवर लौटाने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News : सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर; ट्रक से हुआ हादसा
विज्ञापन
करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये नकद और लगभग 50 हजार रुपये के जेवर मनसा के पिता को लौटा दिए। साथ ही शेष 50 हजार रुपये एक सप्ताह में लौटाने का वादा किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले में ससुराल पक्ष ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मनसा मोबाइल पर किसी अन्य युवक से छिपकर बातचीत करती थी। इसका विरोध करने पर वह अक्सर झगड़ा करती थी। दो दिन पहले ही उसकी बहन और बहनोई उसे समझाने आए थे और इस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।
अम्बा थाना प्रभारी राहुल राज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था और गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।