फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Suspicious death of B.Com student in Rajyarani train, police engaged in investigation, Begusarai

Bihar News : राज्यरानी से गिरा या धकेले जाने से बीकॉम छात्र की हुई मौत, लाश के पास नहीं मिला मोबाइल-पर्स

Thu, 04 May 2023 09:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 May 2023 09:47 AM IST
सार

Bihar : परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशंका है कि किसी ने ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी है। उसके पास से पर्स और मोबाइल भी गायब पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। राकेश रोशन पटना में रहकर बीकॉम की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of B.Com student in Rajyarani train, police engaged in investigation, Begusarai
छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत होने के बाद माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के चकिया फाल्ट के समीप की है। मृत युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड नंबर 8 के रहने वाले सतीश कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राकेश रोशन के रूप में की गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राकेश रोशन पटना से बेगूसराय राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर आ रहा था। लेकिन बुधवार को देर शाम तक राकेश रोशन घर नहीं पहुंचा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया और उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा था। और कोई अता पता राकेश रोशन का नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के तहत जब जांच पड़ताल की गई तो  इसका मोबाइल लोकेशन चकिया होल्ड के पास बताया गय। उसी लोकेशन के आधार पर जब चकिया थाना पहुंचा तो पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन से गिरकर राकेश रोशन की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन


ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशंका है कि किसी ने ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी है। उसके पास से पर्स और मोबाइल भी गायब पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। राकेश रोशन पटना में रहकर बीकॉम की तैयारी कर रहा था। घर का राकेश रोशन इकलौता पुत्र था और एकलौता पुत्र के जाने के बाद माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed