Bihar News: बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; विरोध में बवाल
Bihar News: घटना सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा की है। जहां शिक्षक राजीव कुमार अपने पुत्र के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पिपरा से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल के पिपरा थाना इलाके में बुधवार को कार की टक्कर से घायल एक बाइक सवार शिक्षक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बताया गया कि शिक्षक बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल शिक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा ले जाया गया। हालांकि यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक की मौत हो गई। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पीपरा थाना क्षेत्र के अमहा में एनएच 106 को जाम कर दिया।
शिक्षक राजीव कुमार ने दम तोड़ दिया
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपरा थाना क्षेत्र के अमहा निवासी शिक्षक राजीव कुमार बाइक से अपने पुत्र कृष्णा कुमार के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहे थे। तभी अमहा के समीप एनएच 106 पर सामने से आ रही एक कार ने ठोकर मार दिया। इसमें बाइक सवार शिक्षक राजीव कुमार और उसका पुत्र कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन, सुपौल सदर अस्पताल पहुंचने से पहले घायल शिक्षक राजीव कुमार ने दम तोड़ दिया।
परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पीपरा के अमहा में एनएच 106 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया गया कि राजीव कुमार शिक्षक के पद पर मध्य विद्यालय मानगंज में पदस्थापित थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।