फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : sunrise school Bihta Road accident news today school tempo-truck accident in patna

Accident Today: पटना में स्कूली बच्चों को ले जा रहे टेम्पो में ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर चार की मौत; नौ घायल

Fri, 22 Nov 2024 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Nov 2024 05:05 PM IST
सार

Bihar News: हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News : sunrise school Bihta Road accident news today school tempo-truck accident in patna
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौैत हो गई। वहीं आठ बच्चे और टेम्पो ड्राइवर की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर सभी बच्चे टेम्पो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी बच्चे दूसरी से पांचवीं क्लास के थे। सभी की उम्र सात से 10 साल के बीच की है। 

विज्ञापन


बिहटा से कन्हौली की तरफ जा रहे थे बच्चे
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। मामले की जांच करने के लिए दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को लेकर टेम्पो में बैठाकर ड्राइवर बिहटा से कन्हौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बिहार की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

Bihar News : sunrise school Bihta Road accident news today school tempo-truck accident in patna
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने तीन बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बिहटा के विशुनपुरा में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन बच्चों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed