फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Stone pelting on Patna-Tatanagar Vande Bharat Express Gaya news bihar police RPF Railway Police

Bihar News : पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, टूटा शीशा; इससे पहले भी हो चुकी है घटना

Thu, 03 Oct 2024 10:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Oct 2024 10:25 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई है। हालांकि इस घटना में कोई घायल या चोटिल नहीं हुआ है, लेकिन रेल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Stone pelting on Patna-Tatanagar Vande Bharat Express Gaya news bihar police RPF Railway Police
वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पत्थरबाजी में टूटा खिड़की का शीशा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया-गोमो रेलखंड के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच पटना से टाटानगर जा रही पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी की, जिसमें ट्रेन के एक कोच का एक शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में  किसी यात्री की चोट नहीं लगी। घटना के बाद लेकर हजारीबाग आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई। यह घटना गुरुवार की देर शाम की है।

विज्ञापन


गया से खुलने के बाद हुई पत्थरबाजी 
रेलकर्मी का कहना है कि डाउन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस(20894) गया से खुलने के बाद शाम में 5:15 बजे सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी। तब ही रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी कर दिया। पत्थरबाजी में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उक्त घटना में एक भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन


जांच में जुटी आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम
 घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम ने अपनी-अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विभागीय  निर्देश पर कोडरमा आरपीएफ और हजारीबाग रोड आरपीएफ की संयुक्त टीम पत्थरबाज की खोज में जुट गई है। हालांकि घटना के बाद आरपीएफ ने कोडरमा-गया रेलखंड पर चौकसी बढ़ा दी है। इस रेलखंड में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के अधिकारीयों और जवानों को अन्य ट्रेनों और वंदे भारत एक्सप्रेस पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई है वंदे भारत पर पत्थरबाजी
इससे पहले भी गया में पत्थरबाजी हुई है। 10 सितंबर को टाटा से पटना के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर गया में पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना में ट्रेन के एक कोच के खिड़की का शीशा टूटा था। यह घटना धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed