{"_id":"67704826abe3997eb609e6a3","slug":"bihar-news-stf-raid-on-naxalite-area-gaya-bihar-police-joint-search-operation-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नक्सलियों के गढ़ में एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कारतूस और लेवी वसूली रसीद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नक्सलियों के गढ़ में एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कारतूस और लेवी वसूली रसीद बरामद
Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
सार
Bihar : बिहार पुलिस और एसटीएफ ने नक्सली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर इंसास रायफल में इस्तेमाल करने वाला 414 कारतूस बरामद किया। वहीं नक्सलियों के ठिकानों से 55 लेवी चंदा रसीद और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में कारतूस बरामद।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले में बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली लेवी चंदा रसीद बरामद किया है। नक्सलियों के ठिकानों से लेवी रसीद मिलने की खबर से कई सफेदपोश के होश उड़ गए हैं। बिहार पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला शनिवार के देर शाम गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुटुआ थाना क्षेत्र के करिया पहाड़ी की है।
विज्ञापन
नक्सल लेवी रसीद मिलने से हड़कंप
इस संबंध में अधिकारी का कहना है कि शनिवार को गया पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई के दौरान गया पुलिस ने गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया और असुराइन डैम के बीच करिया पहाड़ी के जंगलों से 414 कारतूस, 55 नक्सली लेवी रसीद और एक बरामद किया है। लेवी रसीद मिलने की खबर के बाद गया जिले के कई सफेदपोश के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सूचना पर हुई कार्रवाई
इस संबंध में गया जिले के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी लुटुआ थाना क्षेत्र के करिया पहाड़ी के जंगलों में चहलकदमी कर रही है। उक्त सूचना के आधार पर गया पुलिस और एसटीएफ के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को इन्सास रायफल में इस्तेमाल करने वाला 414 कारतूस बरामद किया गया। वहीं नक्सलियों के ठिकानों से 55 लेवी चंदा रसीद और एक बैग बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लेवी चंदा रसीद की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
इन नक्सलियों पर हुई एफआईआर
वहीं नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कारतूस और लेवी रसीद मिलने के मामले में लुटुआ थाना की पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य नक्सलियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिन नक्सलियों को नामजद किया गया है वह नक्सली नितेश यादव, विकेक यादव उर्फ सुनील यादव और अखिलेश सिंह भोक्ता आदि शामिल हैं।