फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Stepmother and father killed daughter murder case gaya bihar police husband wife

Bihar News : सौतेली मां और पिता बने बेटी के कातिल, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Sat, 12 Jul 2025 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 12 Jul 2025 09:49 PM IST
सार

Bihar : मां जरुर सौतेली थी, लेकिन पिता तो सगा था। दूसरी पत्नी के बहकावे में आकर उस  शख्स ने पहली पत्नी की निशानी यानी अपनी बड़ी बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। शुरूआती समय में पुलिस के लिए यह एक ब्लाइंड केस था, जिसे पुलिस ने अब सुलझा लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Stepmother and father killed daughter murder case gaya bihar police husband wife
इमामगंज एसडीपीओ और थानाध्यक्ष अमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जी में पिता ने दूसरी बीबी के कहने पर अपनी बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव की है। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिसिया जांच पड़ताल के दौरान जब पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया तब आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारी कहानी बयां की। 
विज्ञापन


 सौतेली मां से हुआ था झगड़ा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इमामगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी मनोज यादव ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी के बाद मनोज यादव इमामगंज के रानीगंज रोड में किराए के मकान में दूसरी पत्नी और एक बेटी के साथ रह रहा था। उस दौरान बेटी का अपनी सौतेली मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सौतेली मां उसके बाद बेटी को प्रताड़ित करने लगी। उसके बाद सगे बाप के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रच डाली। पूरी प्लानिंग के साथ सौतेली मां और सगे पिता ने मिलकर बेटी की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार और इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी गया एसएसपी आनंद कुमार को दी। गया एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद विशेष टीम ने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : चिराग के बयान पर मचा सियासी बवाल, तेजस्वी ने भी ली चुटकी; कहा- पीएम को कहिये आ गया बिहार में जंगलराज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसिया कार्रवाई के बाद मामला आया सामने 
गया पुलिस की विशेष टीम ने सख्ती बरतते हुए जब दोनों से पूछताछ की तब दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सौतेली मां ने स्वीकार करते हुए कहा कि उसने अपने पति मनोज यादव के साथ मिलकर सौतेली बेटी की हत्या की है। घटना का कारण सौतेली बेटी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद अपने पति मनोज यादव के साथ मिलकर साजिश के तहत दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: खगड़िया में युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था, अपराधियों ने नंगा कर मारी गोली

पुलिस ने किया मामले का खुलासा 
घटना के संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में सौतेली मां और उसके सगे पिता मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात्रि को यह घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की सौतेली मां ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि उसकी अपनी सौतेली बेटी के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। इसके बाद उसने अपने पति लड़की के सगे पिता मनोज यादव के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed