फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Staff of e-commerce company looted in Patna; Criminals looted cash; Bihar Police is investigating

Bihar News : इस फेमस ई-कॉमर्स कंपनी के स्टाफ से दिनदहाड़े सात लाख की लूट, कैश जमा करने बैंक जा रहे थे

Mon, 22 Apr 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Apr 2024 03:24 PM IST
सार

विवेक कुमार पटना सिटी के सेंट्रल बैंक गुलजारबाग स्थित ब्रांच में कैश जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पटना साहिब ओवरब्रिज पुल पर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Staff of e-commerce company looted in Patna; Criminals looted cash; Bihar Police is investigating
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े ई-कॉमर्स कंपनी (अमेजन) के स्टाफ से सात लाख रुपये कैश लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर ऑपरेशन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे
बताया जा रहा है कि पटना के जीरो माइल स्थित अमेजन कंपनी के एक कर्मचारी विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पटना साहिब स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे वैसे ही पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल पर चार अपराधियों ने विवेक कुमार को रोका। अपराधियों ने हथियार दिखाकर विवेक कुमार से उसके रुपए से बड़ा बैग छीन लिया।
विज्ञापन


हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने विवेक कुमार को यह भी धमकी दी कि अगर हल्ला मचाने की कोशिश की तो उसे गोली मार दिया जाएगा। घटना के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना विवेक कुमार ने कंपनी में दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद बाइपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए बाइपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि 6,93,000 रुपये के लूट की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि विवेक कुमार पटना सिटी के सेंट्रल बैंक गुलजारबाग स्थित ब्रांच में कैश जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पटना साहिब ओवरब्रिज पुल पर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed