फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Spy Sunil Ram arrested from Bathinda Cantt used for Pakistan samastipur Bihar police

Bihar News : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला बठिंडा कैंट से गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोपी का बिहार कनेक्शन

Tue, 29 Apr 2025 10:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

Bihar : पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बठिंडा कैंट से की गई है। जांच-पड़ताल के दौरान  आरोपी के बिहार कनेक्शन की भी जानकारी मिली। अब पुलिस सब कुछ खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Spy Sunil Ram arrested from Bathinda Cantt used for Pakistan samastipur Bihar police
यही है सुनील राम का घर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में बठिंडा कैंट से गिरफ्तार किया गया सुनील राम का संबंध बिहार के समस्तीपुर जिले का है। वह सिहमा गांव का रहने वाला है। गांव के लोग सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के साथ स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Explainer : मेदांता पटना में फ्री इलाज मिलना क्यों मुश्किल, सदन में उठा सवाल तो सरकार ने अब क्या किया?
विज्ञापन


अचानक बदल गया था रहन-सहन
सुनील राम के संबंध मे लोगों का कहना है कि उसके पिता इंग्लिश राम की मौत हो चुकी है। गांव में मां और भाई का परिवार रहता है। गांव के लोगों को पहले से ही उसके रुतबे को देखकर शक होता था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन उसके भय से कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। नाम नहीं छापने की शर्त पर गांव के लोगों ने बताया कि स्व. इंगिलश राम के दो पुत्र हैं सुनील राम व अनिल राम। दोनों के पास गांव में घर की जमीन के अलावा कुछ भी नहीं है। फिर भी उसका परिवार ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्जरी गाड़ी से आता था, साथ में बड़ी-बड़ी दाढ़ी वाले भी रहते थे 
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी सुनील राम अपने गांव आता था तो लग्जरी गाड़ी से आता था। उसके साथ एक दो बाहरी लोग रहते थे। सभी के चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी रहती थी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस बार होली के दौरान एक दिन के लिए घर आया था। लग्जरी कार में उसके अलावा दो लोग थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास पिस्टल भी थी। पंजाब के बठिंडा में अपनी जमीन खरीद कर बड़ा घर बनाया हुआ है। गांव में भी घर किसी से कम नहीं है। दोनों भाई ऐशो आराम की जिंदगी जीता था।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: भाजपा ने कांग्रेस के 'गायब पोस्टर' पर कसा तंज, कहा- यह ओछी, राष्ट्रविरोधी और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा

गिरफ्तारी की सूचना के बाद घर में लगा ताला
सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के बाद अचानक ही परिवार के लोग घर में ताला लगाकर कहीं गायब हो गए हैं। देर शाम अचानक ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल गांव में सुनील राम और उसके परिवार की गांव में खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed