{"_id":"657a926063f25d3ffb062452","slug":"bihar-news-speeding-tractor-hits-two-people-in-darbhanga-one-dead-huge-uproar-in-protest-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दरभंगा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत; विरोध में जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दरभंगा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत; विरोध में जमकर बवाल
Thu, 14 Dec 2023 10:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:58 AM IST
सार
दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यति मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि, दूसरा गम्भीर रूप जख्मी हो गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग SH 50 पर विशनपुर थाना क्षेत्र के एसएच भीषण हादसा हो गया है। यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यति मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि, दूसरा गम्भीर रूप जख्मी हो गया। इसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच भर्ती कराया है। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस हादसे में विशनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डीहलाही के नयानगर निवासी कलक्टर यादव के 50 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव की मौत हो गई है। जबकि उनके पुत्र की हालत गंभीर है। इधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने दरभंगा समस्तीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में बिशनपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझा जाम समाप्त कराया। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया
ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात को विशनपुर थाना क्षेत्र के एसएच 50 पर डीहलाही स्थित फातिमा फ्यूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार कुलदीप यादव की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे उनके पुत्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बिशनपुर थाना की पुलिस ने लोगों के समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन