{"_id":"6576d4c50ced606fae0afa5a","slug":"bihar-news-speeding-pickup-van-hits-tempo-in-begusarai-tempo-driver-died-four-people-seriously-injured-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर; टेंपो चालक की मौत, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर; टेंपो चालक की मौत, चार लोग गंभीर घायल
Mon, 11 Dec 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:52 PM IST
सार
Begusarai Accident News: बेगूसराय में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गोधन के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताजपुर गांव निवासी दिवंगत बुद्धू सिंह के बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार गांव से ही टेंपो पर सवार होकर बेगूसराय आ रहे थे। तभी रानी गोधन के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बछवारा थाना पुलिस पहुंची। फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर असपताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक कुमार सिंह पेशे से ड्राइवर थे और गाड़ी चला कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन