फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Speeding bike hits electric pole in Purnea; Three died; road accident, Bihar Police Investigation

Bihar: 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बेकाबू हुई बाइक, पोल से टक्कर के बाद उड़ गए परखच्चे, तीन की मौत

Mon, 02 Dec 2024 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

Purnea News: तीनों दोस्त एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जब तक संभल पाते तब तक बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Speeding bike hits electric pole in Purnea; Three died; road accident, Bihar Police Investigation
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ बाइक की रफ्तार तकरीबन 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। घटना टीकापट्टी क्षेत्र के टीकापट्टी-बघवा रोड पर लंका टोला के समीप हुआ।

विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा है। मरने वालों की पहचान टीकापट्टी गांव निवासी मनोज चौधरी के बेटे रोहित कुमार (19 वर्ष), रामानंद यादव के बेटे जिम्मी आनंद( 19 वर्ष ) और नीरज मंडल के बेटे विशाल कुमार (20 वर्ष ) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


तीनों काफी अच्छे दोस्त थे
परिजनों ने बताया कि तीनों काफी अच्छे दोस्त थे। रविवार देर शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से टीकापट्टी गांव से बघवा गए थे। लौटने के क्रम में इनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे। इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed