फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : SP imposed ban on salary 11 police inspectors for negligence saran bihar police

Bihar Police : ड्यूटी छोड़ कर रहे थे कुछ और, अब एसपी ने 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर की कार्रवाई; रोका वेतन

Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
सार

Negligence : एक ही जिले के 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। एसपी के आदेश पर सभी आरोपी 11 पुलिस इंस्पेक्टर का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। एसपी के इस कार्रवाई पर जिले में पदस्थापित पुलिस कर्मियों में हड़कंप है। 

विज्ञापन
Bihar News : SP imposed ban on salary 11 police inspectors for negligence saran bihar police
सारण एसपी डॉ कुमार आशीष। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस पर लोग अवैध वसूली और शराब पीने वालों से मोटी रकम की उगाही करने का आरोप लगाते रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पुलिस काम कम और उगाही पर ज्यादा ध्यान देती है। इन्हीं सब शिकायतों को देखते हुए वरीय अधिकारियों के आदेश के उल्लंघन और कर्तव्य के निवर्हन में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस निरीक्षकों पर कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने  नगर थाना और भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सहित अंचल निरीक्षक के अलावा पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों पर की है, जिसके तहत उनके वेतन पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


इस वजह से एक साथ 11 पुलिस इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराध गोष्ठी के दौरान अभियोजन शाखा और पुलिस कार्यालय से जुड़े पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा विगत माह (सितंबर से लेकर दिसंबर-2024) के दौरान निष्पादित कांडो के कुछ कांडो में आरोप- पत्र या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित नही कराया। पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को निष्पादित कांडों का आरोप पत्र या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित करने को लेकर निर्देशित किया गया था। लेकिन इसके बावजूद उक्त आदेश का उल्लंघन और कर्तव्यहीनता करते हुए कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरती गई। इसी आलोक में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस निरीक्षको में नगर थाना और भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सहित अंचल निरीक्षक के अलावा पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


जानिए किन किन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह नगर थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी कृपा सागर, पुलिस निरीक्षक सह भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, पुलिस निरीक्षक सह सदर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक किरण शंकर, पुलिस निरीक्षक सह एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार, सिंह, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक सह मढ़ौड़ा के अंचल निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह मशरख अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सोनपुर के अंचल निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक सह सोनपुर थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी उज्जवल कुमार और पुलिस निरीक्षक सह मढ़ौरा थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी विपिन कुमार का वेतन निकासी पर रोक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed