फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Sonpur Mela starts saran Inauguration Samrat Chaudhary Vijay Kumar Sinha, maithili thakur Deepali

Sonepur Mela : दिपाली, ऐश्वर्य और मैथिली ठाकुर भी सोनपुर मेले में करेंगे स्टेज शो, कल से हरिहर क्षेत्र मेला

Tue, 12 Nov 2024 04:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

Bihar : विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की शुरुआत हो रही है, जिसमें मैथिली ठाकुर, ऐश्वर्या सहित कई जानी मानी हस्ती उस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह13 नवंबर से 14 दिसंबंर तक यानी एक महीना चलेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Sonpur Mela starts saran Inauguration Samrat Chaudhary Vijay Kumar Sinha, maithili thakur Deepali
सोनपुर मेला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला दिनांक 13 नवंबर 2024 से 14 दिसंबंर 2024 के तक एक महीना चलेगा। बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एतिहासिक सोनपुर मेला का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे। कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित  सांसद और विधायक व अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गयी है। मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है। मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। उद्घाटन के दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक-गायिका एश्वर्य निगम और दिपाली सहाय की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही 16 नवंबर को प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर की भी प्रस्तुति होगी। संपूर्ण मेला अवधि में पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

Bihar News : Sonpur Mela starts saran Inauguration Samrat Chaudhary Vijay Kumar Sinha, maithili thakur Deepali
सोनपुर मेला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एक माह तक ठहरने की है व्यवस्था 
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें। पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 3000 रुपये प्रति दिन देसी पर्यटकों के लिए और 5000 रुपये प्रति दिन विदेशी पर्यटकों के लिए रखा गया है, वहीं सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है। सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Sonpur Mela starts saran Inauguration Samrat Chaudhary Vijay Kumar Sinha, maithili thakur Deepali
सोनपुर मेला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिए क्या है सुविधाएं 
पर्यटकों के लिए फेमिली टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है। इसके लिए 6000 रुपये (दो व्यक्ति तथा दो बच्चे) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफस्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज में पर्यटन निगम कार्यालय से दोपहर 12  बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा। पहले दिन हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा,  वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी। एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा। इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा। इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा। इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed