{"_id":"6731eccb256ea8e9870d984a","slug":"bihar-news-six-year-old-girl-raped-young-man-took-her-to-fields-and-raped-her-samastipur-police-arrested-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, जबरन उठाकर खेत ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, जबरन उठाकर खेत ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा
Mon, 11 Nov 2024 05:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:08 PM IST
सार
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर के हसनपुर इलाके में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। इस वारदात को गांव के ही युवक ने दिया। है। बच्ची की हालत गंभीर है। डीएमसीएच में वह मौत से जंग लड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के शरीर से काफी खून बह गया है। उसका सर्जरी किया गया है। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बच्ची का सर्जरी किया
घटना के बाद बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची रविवार देर शाम घर लौटी तो उसके शरीर से खून टपक रहा था। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि उसे गांव के ही राजू कुमार साइकिल पर बैठकर ईख के खेत में ले गए थे। जहां उसके साथ गलत काम किया और सड़क पर लाकर छोड़ दिया। बच्ची जब घर लौटी तो उसके शरीर से खून निकलता हुआ देखा। यह देख परिजन घबरा गए। फौरान हुए सदर अस्पताल ले गए गए। यहां डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया गया कि डीएमसीएच में रात बच्ची का सर्जरी किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने अपनी गलती कबूल करने की जगह मामले को रफ-दफा करने की भी बात कही। पीड़ित परिवार को धमकी भी दी। लेकिन, पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू कुमार को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन